Suresh Kumar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suresh Kumar, Politician, Himachal Pradesh Vidhan Sabha.shimla Mall road, Shimla.
माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, आपके नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति आपकी अटूट निष्ठा से हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। आपके प्रयासों से प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प साकार हो रहा है।
मैं, सुरेश कुमार, विधायक भोरंज, अपनी ओर से तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशंषा प्रेषित करता हूँ। हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्रदान करें ताकि आप इसी प्रकार प्रदेश के विकास व जनकल्याण के लिए कार्य करते रहें।
आपका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व सदा हम सबको मिलता रहे।
जय हिंद! जय हिमाचल!
यह अत्यंत दुःखद है कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक श्री विमल नेगी का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ एवं शोक संतप्त परिवारजनों को अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।
सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। श्री ओंकार शर्मा (ACS, गृह/राजस्व) इस जांच की अध्यक्षता करेंगे और 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जांच की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एचपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री हरीकेश मीणा और निदेशक (इलेक्ट्रिकल) श्री देश राज को कार्यमुक्त किया गया है।
नए कार्यभार इस प्रकार होंगे:
श्री राकेश प्रजापति, IAS (2012) को एमडी, एचपीपीसीएल का कार्यभार सौंपा गया है।
श्री सुरिंदर कुमार, निदेशक (सिविल) को निदेशक (इलेक्ट्रिकल) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Himachal Pradesh Vidhan Sabha.shimla Mall Road
Shimla