HP State Pollution Control Board

HP State Pollution Control Board

Share

This is the official page of Himachal Pradesh State Pollution Control Board.

06/05/2026

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय प्रयोगशाला परवाणू द्वारा 25 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अनुपयोगी लैब उपकरणों की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी में केवल ई-वेस्ट नियम 2022 के तहत पंजीकृत रिसाइकलर ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक बोलीदाता 18 और 19 मई को सामान का निरीक्षण कर सकते हैं। अधिक जानकारी और उपकरणों की सूची वेबसाइट hppcb.nic.in पर उपलब्ध है। See following details👇🙏🏻

Photos from HP State Pollution Control Board's post 30/04/2026

श्री बालक राम डोगरा ने 30 अप्रैल 2026 को 37 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उन्होंने 1 दिसंबर 1988 को अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य बोर्ड की सेवा पूर्ण निष्ठा, परिश्रम एवं विनम्रता के साथ की। इस अवसर पर राज्य बोर्ड के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उन्हें स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्ति जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. गोपाल गौतम, संयुक्त सदस्य सचिव ने श्री डोगरा को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके दीर्घकालीन योगदान एवं समर्पण की सराहना की। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व् कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान एवं सेवाओं को स्नेहपूर्वक स्मरण किया।

Photos from HP State Pollution Control Board's post 23/04/2026

राज्य बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मंडी द्वारा "🌍 पृथ्वी दिवस 2026" के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, नेरचौक में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा "Our Power, Our Planet" विषय पर एक्सटेम्पोर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों के माध्यम से सतत विकास और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अंत में सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Photos from HP State Pollution Control Board's post 22/04/2026

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HPSPCB) की क्षेत्रीय प्रयोगशाला, सुंदरनगर द्वारा एंजल्स पब्लिक स्कूल, पुराना बाजार, सुंदरनगर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती बनिता ठाकुर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस वर्ष के विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “आवर पावर, आवर प्लैनेट” के महत्व को भी समझाया और बताया कि हर व्यक्ति के पास पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाने की शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने में गहरी रुचि दिखाई।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Shimla?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


HP State Pollution Control Board, Phase-III, New Shimla
Shimla
171009