AAS PAS LIVE
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AAS PAS LIVE, Media/News Company, Sikar.
17/06/2020
*वर-वधु पक्ष दोनों ने की एक अच्छी पहल,*
*बिना दहेज शादी कर आमजन को किया जागरूक*
*सीकर। हर्ष गांव के रहने वाले वर दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट व समाज सेवी सुनिल सैनी और राधकिशनपुरा की रहने वाली वधु समाज सेविका नैना सैनी ने पूर्ण रुप से बिना दहेज शादी करके आमजन व समाज में एक नया संदेश दिया है।* वधु नैना सैनी ने बताया कि बचपन से ही उसकी इच्छा थी कि दहेज के बिना शादी करके लोगों को इस दहेज प्रथा की कुरीति को समाप्त करने का सपना था।उसका यह सपना आज बिना दहेज शादी करके पूरा हो गया। वर सुनील सैनी ने बताया कि समाज में बहुत से लोगों को दहेजप्रथा से जूझते हुए देखा और तभी से उसने बिना दहेज के शादी करने का मानस बना लिया था। *वर पक्ष ने हर रसम में 1 रुपया लेकर रस्म निभाई है। सैनी ने बिना दहेज शादी करके पूरे गांव में एक नई मिसाल पेश की है।*
पानी की समस्या को लेकर सर्वसमाज ने दिया ज्ञापन।
सीकर दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से पानी से हो रही पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को सर्वसमाज ने उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से सर्वसमाज के युवा साथियों ने बताया कि दांतारामगढ़ क्षेत्र डार्क जोन में आता है जिसके चलते क्षेत्र के समस्त गांव व ढ़ाणियों में लोगों को पीने के पानी की भी भंयकर समस्या उत्पन्न् हो रही है। सर्वसमाज के युवाओं का कहना है कि दांतारामगढ विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दांतारामगढ़ क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करेंगें। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। इस मौके पर नवदीप सिंह जाटोलिया करणीपुरा, विवेक दाधीच, धर्मवीर मीणा, प्रवीण शर्मा, केशर जाटोलिया, चंद्रप्रकाश कुमावत, अनिल कुमावत, त्रिभुवन दुधवा, पुरुषोत्तम भारती,सांवरमल स्वामी, शाहरुख मंसुरी, महेश कुमावत सहित सर्वसमाज के युवासाथी मौजूद रहे।
——————————
ब्रेकिंग न्यूज़ सीकर
पूर्व मंत्री एवं धोद विधायक परसराम मोरदिया के पीए का हुआ प्रमोशन
पीए गिरधारी बेरवाल कांस्टेबल से बने हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल बनने पर परसराम मोरदिया के शुभचिंतकों ने गिरधारी को दी बधाइयां
गिरधारी बेरवाल मोरदिया के गनमैन के साथ है पिए
धोद विधायक परसराम मोरदिया के पीए के रूप में संभालते हैं पूरा काम
सीकर।कोरोना के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आने वाले गरीब परिवारों को 10 किलो गेहूं 2 किलो चना वितरण की व्यवस्था आज पूरी तरीके से अवस्था की भेंट चढ़ चुकी है लोग राशन वितरण के लिये भूखे प्यासे लाइनों में खड़े है डीलरों के पास भटक रहे हैं लेकिन उनको उनके हक का राशन नहीं दिया जा रहा है राशन वितरण में चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर
*आज नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी महोदया एवं जिला रसद अधिकारी महोदय से मिलकर समस्याओं से अवगत करवाया गया।*
*जो कि इस प्रकार है-*
◆ अधिकांश राशन डीलर के पास राशन उपलब्ध नहीं करवाया गया बल्कि लोगों के पास दिनांक 12 जून 2020 राशन लेने के मैसेज भेजे जा रहे हैं
◆वार्ड की राशन सर्वे लिस्ट किस डीलर के पास उपलब्ध है इसकी जानकारी विभाग द्वारा ना तो जनप्रतिनिधियों को दी गई ना जनता को हालात यह है 5 दिन बीत जाने के बाद भी लोग वार्डों में राशन के लिए चक्कर काट रहे हैं।
◆जिन लोगों ने ई-मित्र पर 50-100 रुपये शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन करवाया उन्हें भी राशन देने से मना किया जा रहा है।
◆जो सूचिया बीएलओ के माध्यम से व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बनी है जिन राशन डीलर के पास सूची उपलब्ध है उनमें भी लगभग 30 प्रतिशत लोगो को ओटीपी व सीडिंग के नाम पर राशन नही दिया जा रहा है लेकिन जब बीएलओ ने सर्वे किया उस समय जन आधार कार्ड,आधार कार्ड ,राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि सभी आवश्यक दस्तावेज लिए थे ।
◆कई वार्डो में तो राशन वितरण सूची की जानकारी 5 दिन तक नहीं मिल पाई जब संबंधित वार्ड पार्षद ने डीलर से संपर्क किया तो उसके पास कोई जवाब नहीं था जब पार्षद ने डीएसओ ऑफिस में जानकारी चाही तो भी नहीं बताया गया आखिर 5 दिन बाद में पता चलता है की सूची वार्ड क्षेत्र से लगभग 5 किमी दूर अन्य वार्ड के डीलर के पास मिली ऐसे में जनप्रतिनिधियों को ही जानकारी नही मिल रही है अथवा सूची नहीं मिल रही है तो आम जनता किस प्रकार से राशन प्राप्त कर पाएगी।
◆अधिकांश वार्डो में तो दिनांक 15 जून 2020 शाम तक तथा कई वार्डों में तो आज भी राशन वितरण शुरू नहीं किया गया कुछ जगह राशन सामग्री उपलब्ध नहीं होने या खत्म होने का डीलर ने बाहर बोर्ड भी चस्पा कर रहे है बल्कि 17 जून 2020 अंतिम तारीख है अभीतक 30 प्रतिशत लोगो को भी राशन नही मिल पाया है।
*इन सब मांगों के समाधान को लेकर एवं जिन्होंने बीएलओ के माध्यम से या ईमित्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया है ऐसे सभी गरीब परिवारों को राशन दिया जाए इसे लेकर जो अव्यवस्था हो रही उसको अति शीघ्रता के साथ दुरुस्त किये जाने की मांग की है।*
*इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, पार्षद गोपाल सिंह बड़गुर्जर, परमेश्वर सैनी, मुकेश नायक, नगेन्द्र मीणा, अशोक माथुर,संदीप खीचड़, राहुल बिलखिवाल आदि प्रतिनिधि मंडल के रूप में मौजूद रहे।*
सीकर जिले में मंगलवार 11 नए कोरोना पॉजीटिव
दांता, लक्ष्मणगढ, कूदन और फतेहपुर क्षेत्र में एक-एक कोरोना पॉजीटिव ।
सीकर शहर में सात नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए है।
इनमें एक किशोरी, पांच महिलाए, एक किशोर व चार पुरूष हैं। दो महिलाएं कैंसर से पीडित हैं। 9 जने माइग्रेंट हैं।
अब कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 406 हो गई है।
260 स्वस्थ हो चुके हैं। 141 उपचाराधीन हैं। जिले में अब तक 332 माइग्रेट पॉजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने दी जानकारी
*करौली:* हिण्डौन के वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल की कोरोना से मौत.हिण्डौन में डेली न्यूज़ पेपर दैनिक 'निर्भीक राजस्थान' के संपादक थे अग्रवाल.14 जून को कराया था जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती.फोर्टिस अस्पताल में तोड़ा दम.पत्रकार जगत में शोक की लहर.
सीकर जिले में सोमवार 19 नए कोरोना पॉजीटिव
जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर हुई 398
249 हुए स्वस्थ, 141 हैं उपचाराधीन
सीकर, 15 जून। जिले में सोमवार को 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए है। फतेहपुर ब्लॉक में चार, दांता में सात, पिपराली में तीन, नीमकाथाना में दो, सीकर शहर, लक्ष्मणगढ व खण्डेला ब्लॉक में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इनमें से एक किशोरी, 4 महिलाए और 14 पुरूष हैं। इनमें से 15 माइग्रेट हैं। जिले में अब कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 395 हो गई है। इनमें से 249 स्वस्थ हो चुके है। वहीं 141 उपचाराधीन है। चिकित्सा विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में कंटेन्मेंट जोन बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैनेटाइज, सर्वे, स्क्रीनिंग व सैम्पल लेने की कार्रवाई की गई। वहीं पॉजीटिव पाए गए व्यक्ति की टेªवल व कान्टेक्ट हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर के वार्ड 17 न्यू रोशनगंज में महाराष्ट्र से आया 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।
फतेहपुर क्षेत्र गांव थेथलिया गांव दिल्ली से आया 54 वर्षीय प्रौढ और पूना से आया 45 वर्षीय युवक पॉजीटिव पाया गया है। वहीं फतेहपुर कस्बे के वार्ड एक में असम के गोहावटी से आई 43 वर्षीय और वार्ड 29 में महाराष्ट्र के भिवण्डी से आई 29 वर्षीय महिला भी पॉजीटिव आई है।
दांता ब्लॉक के नीम का वास गांव में जयपुर से आया 45 वर्षीय व्यक्ति, दांता कस्बे के वार्ड 28 में 42 वर्षीय युवक और वार्ड 18 में दिल्ली से आया 43 वर्षीय व 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। भोरडो का बास के वार्ड सात में 18 वर्षीय युवा और चक खाचरिवायास में 22 वर्षीय युवक, मेई राजनपुरा में 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।
पिपराली क्षेत्र के बस्सी गांव में दिल्ली से आए 38 वर्षीय और 27 वर्षीय व 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।
वहीं नीमकाथाना क्षेत्र के गांवडी गांव में 40 वर्षीय व 23 वर्षीय युवक पॉजीटिव पाई गई हैं। वहीं लक्ष्मणगढ कस्बे के वार्ड नौ में महाराष्ट्र से आई 12 वर्षीय किशोरी और खण्डेला क्षेत्र के गांव हमीरपुरा में दिल्ली से आया 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया हैं। इन सभी को सांवली के श्री कल्याण आरोग्य सदन में बनाए गए डेडिकेट कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।
सीकर अब तक 23 हजार 827 सैम्पल लिए
21 हजार 831 सैम्पल नगेटिव
1601 सैम्पल है प्रक्रियाधीन
सीकर, 15 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा हैै। वहीं दूसरे राज्यों व जिलों से आए लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ कर्मी घर घर जाकर लोगों से जुकाम, बुखार, सुखी खांसी जैसे आईएलआई लक्षणों की जानकारी ली जा रही हैं।
जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लॉक व गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अन्य राज्यों व जिलों से आए नागरिकों को होम और संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। वहीं निर्धारित अवधि पूर्ण करने तथा सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आने पर डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग क्वारेंटाइन में है उनकी सेहत पर नजर भी रखी जा रही है।
सोमवार को लिए 1592 सैम्पल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर जिले के अब तक 23 हजार 827 सैम्पल लिए जा चुक हैं। इनमें से 21 हजार 831 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। अब तक 395 व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 249 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 1601 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। सोमवार को जिलेभर में 1592 सैम्पल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दांता ब्लॉक से 95, फतेहपुर 134, खण्डेला 145, कूदन 410, लक्ष्मणगढ 94, नीमकाथाना 150, पिपराली से 310, श्रीमाधोपुर ब्लॉक से 164 और सीकर शहर से 90 सैम्पल लिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने बताया कि सोमवार को सांवली के श्री कल्याण आरोग्य सदन में बनाए गए डेडिकेटेड कोविड सेंटर से 4 जनों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
अन्य राज्यों से आए लोगों के लिए जा रहे हैं सैम्पल
सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिले में अन्य राज्यों से आए लोग, आईएलआई लक्षणों वालों और हाई रिस्क श्रेणी के व्यक्तियों तथा अन्य जिलों में पॉजीटिव आए व्यक्तियों के संपर्क वालों लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से सेहत संबंधी जानकारी ली। विभाग की ओर से अब बुजुर्ग व बीमारी से ग्रस्ति व्यक्तियों के सैम्पल लिए जा रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Sikar
332001