BSAS INDIA

BSAS INDIA

Share

"""भास्कर स्व-कर्तव्य आह्वान संगठन"""

👉"कर्तव्य बोध–स्वच्छ,स्वस्थ,शिक्षित समाज..सशक्त देश"👈

Photos from BSAS INDIA's post 28/02/2025

दिनांक 25/02/2025 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् सिंगरौली (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन) के तत्वाधान मे स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत वैढन, जिला सिंगरौली म.प्र. में किया गया जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से "भास्कर स्व कर्त्तव्य आह्वान संगठन" (BSAS) टिम तथा जिले के सभी NGO और प्रस्फुटन समितियों व अन्य समाजसेवियों को प्रशिक्षित किया गया तथा प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह जी, डीस सी सर राजकुमार विश्वकर्मा जी, अतिरिक सीईओ मोदी सर,आरडी पाण्डेय जी तथा सभी NGO एवं सभी प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव उपस्थिति रहें,

02/08/2023

*बीएसएएस संगठन के द्वारा शिक्षा स्वास्थय स्वच्छता एवं पर्यावरण पर चलाया गया अभियान।*

*भास्कर स्व कर्तव्य आहवान संगठन* के अध्यक्ष/संचालक एवं जनसेवा मित्र *सुमुखेन्द्र कुमार गुप्ता राज* के नेतृत्व में संगठन के उपस्थित सदस्यों एवं मॉडल स्कूल प्रभारी प्रवीण जायसवाल एवं उपस्थित छात्रावास के सभी छात्रों के साथ मील कर भव्य स्वच्छता महाभियान चलाकर छात्रावास में व्यापक रूप से साफ सफाई किया गया तथा छात्रों को शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधित जागरूक किया गया तथा श्री गुप्ता जी के द्वारा छात्रों से एक एक कर के बारी बारी सभी से बात करते हुए उन्हें दैनिक जीवन के बारे में बताया गया की आप अपने आप पास साफ सफाई रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और जब स्वस्थ रहेंगे तो आपका शिक्षा स्तर बेहतर होगा और आप अपने मंजिल में कामयाब होंगे, तथा इस समय आई फ्लू नामक आँख का बीमारी फैला है जो तेजी से खास तौर से बच्चो को संक्रमित कर रहा है इसके बचाव के बारे में सभी को बताया गया तथा बताया गया कि हमारे जीवन में वृक्ष का होना कितना महत्वपूर्ण है वृक्ष होंगे तभी हमारे सांसे चलेंगी हम जितना ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे और इसका संरक्षण करेंगे उतना ही बेहतर हमें प्राण वायु रूपी ऑक्सीजन मिलेगी और हमारा जीवन स्वस्थ एवं सकारात्मक होगी जिससे विद्यार्थी जीवन में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे सकारात्मक सोच एवं कर्म ही आपको आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा तथा सगठन के सदस्य सूभाश्री जी के द्वारा स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया तथा अंसार अंसारी के द्वारा छात्रों को उनके दिनचर्या के बारे में समझाया गया वह संगठन के सचिव अखिलेश कुमार शाह जी के द्वारा बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया गया, श्री गुप्ता जी के द्वारा *सांसे हो रही कम आओ वृक्ष लगाएं हम* स्लोगन का सभी को संदेश दिया गया, मुख्य रूप से इस महाभियान में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष एवं संचालक सुमुखेन्द्र कुमार गुप्ता राज, अकलेश कुमार शाह सचिव, देवप्रसाद वैश्य कोषाध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता, तथा प्रमुख सदस्य सुभाश्री, अमन द्विवेदी ,अंसार अंसारी,रामप्रकाश विश्वकर्मा,सत्येंद्र कुमार शाह, तनु मिर्जा,सजल शाह, अकरम अंसारी,अनुज कुमार शाह, एवं अन्य सदस्य तथा छात्रावास प्रभारी प्रवीण जायसवाल, एवं छात्रावास के सभी छात्र-छात्राओं की सहभागीता रही। संगठन के द्वारा छात्रावास के सभी छात्र छात्राओं को चना व गुड का वितरण किया गया तथा संगठन प्रमुख श्री गुप्ता जी के द्वारा बताया गया कि पिछले 8 सालों से लगातार हमारी संस्था शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पर्यावरण के ऊपर निशुल्क कार्य कर रही है तथा ऐसे ही आगे सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती रहेगी तथा छात्रावास प्रभारी श्री जायसवाल जी के द्वारा बीएसएएस संगठन का सहयोग व सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा वही श्री गुप्ता जी के द्वारा संगठन के सभी सदस्यों का श्रम दान व सहयोग के लिए सहृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया।
CMYIP MP Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Singrauli Rani Agrawal Narendra Modi Ramshiromani Shahwal CMYIP Shivraj Singh Chouhan Riti Pathak CM Madhya Pradesh BSAS INDIA Renu Shah Akalesh Kumar Shah S Raj Gupta Nagar Palik Nigam Singrauli Rajnath Singh
Kamalnath

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Singrauli?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Singrauli
486886