News Fast

News Fast

Share

Newz Fast YouTube channel and website provides you correct information on every subject if anyone wants to read news visit our site newzfast.com

17/06/2026

एक्सयूवी में हेरोइन लेकर घूम रहा युवक दबोचा, लाखों की नशे की खेप व 38 हजार की नकदी बरामद ।
सिरसा...... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गांव मतूवाला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक एक्सयूवी-300 कार सवार युवक को काबू कर उसके कब्जे से लाखों रुपए कीमत की 65 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन तथा 38 हजार रुपए की ब्लैक मनी बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की एक टीम मतूवाला-सैनपाल रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव मतूवाला के खेतों में बनी ढाणियों की तरफ से कच्चे रास्ते पर एक सिल्वर रंग की एक्सयूवी-300 कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक घबरा गया और अचानक गाड़ी को रिवर्स गियर लगा कर वापस भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे एक डिब्बे से प्लास्टिक की पॉलिथिन में पैक 65 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन एवम 38 हजार रुपए की ब्लैक मनी बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी गांव बाहिया, हाल निवासी ढाणी मतूवाला, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

16/06/2026

370 बिरयानी विवाद में मुनव्वर ने सभी लोगों से करी शांति की अपील, जानिए क्यों...

₹370 की बिरयानी (370 Biryani) विवाद में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने लोगों से शांति की अपील की है। उनका कहना है कि इसमें शामिल लोगों—विशेषकर कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा—को नौकरी जाने और एफआईआर (FIR) होने जैसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ चुके हैं, इसलिए अब उनकी लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए.

16/06/2026

शाहजहांपुर में हुआ बड़ा कार हादसा, तालाब में गिरी बोलेरो गाड़ी और दो युवक फसें...

जलालाबाद (शाहजहांपुर): कोला मार्ग पर रैपुरा गांव स्थित पुलिया के पास शनिवार रात एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। रात में गश्त कर रही पुलिस ने तालाब में वाहन की जलती हुई लाइट देखकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, रैपुरा के पास तालाब पर बनी पुलिया का इन दिनों चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण पुलिया का आधा हिस्सा बंद होने से वहां आवागमन के लिए रास्ता संकरा हो गया है। शनिवार रात करीब 11 बजे हरदोई जिले के लोनार क्षेत्र के परवन गांव निवासी चांद बाबू और गोलू बोलेरो से मिर्जापुर की ओर से आ रहे थे।

पुलिया पार करते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तालाब में जा गिरा। घटना के कुछ देर बाद गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान की नजर तालाब में वाहन की जलती लाइट पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल और ग्रामीणों की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Sirsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Sirsa
Sirsa
125055