Adarsh Mithilanchal Development Forum

Adarsh Mithilanchal Development Forum

Share

जहाँ से विश्व को गणतंत्र और नालंदा से ज्ञान मिला, वहीं से बदलाव की नई शुरुआत
हम हैं आदर्श मिथिलांचल डेवलपमेंट फोरम।"

26/01/2026

🇮🇳 गणतंत्र दिवस हमें कर्तव्य, अधिकार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
इस पावन अवसर पर Adarsh Mithilanchal Development Forum यह संकल्प दोहराता है कि
हम एकजुट होकर मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास और उसे भारत में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ!

14/01/2026

पुराणों में उल्लेख है कि जब दिवाकर मकरस्थ होते हैं,
तब सभी समय, प्रत्येक दिन एवं सभी स्थान शुभ हो जाते हैं।
खरमास (पौष माह) में रुके हुए मंगल कार्य पुन: शुरू हो जाते हैं।
यह स्नान पर्व मूल रूप से ऋतु चक्र परिवर्तन और नई कृषि उपज से जुड़ा है।
इस समय तक धान, उरद व तिल आदि की नई फसल तैयार हो चुकी होती है।

वैदिक चिंतन कहता है कि इस अवसर पर जिस तरह सूर्यदेव की कृपा से हमारे अन्नदाता हमें नवान्न का उपहार देते हैं, उसी तरह यह आलोक पर्व हमें प्रबोधित करता है कि हम भी जड़ता व आलस्य त्याग कर नए सकारात्मक विचारों को ग्रहण करें। काम-क्रोध, मद-लोभ आदि दूषित विचारों से अपने अंतस को मुक्त कर नई जीवन ऊर्जा से कर्म पथ पर गतिमान हों।

आप सभी को मकर संक्रांति की मंगलकामनाये।

03/10/2025

सीतामढ़ी-निर्मली नई रेल लाइन को मिली हरित झंडी (ग्रीन सिग्नल) — यह कोई साधारण घोषणा नहीं, बल्कि मिथिलांचल के करोड़ों लोगों की वर्षों पुरानी मांग और सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है।

यह रेल लाइन सुरसंड, मधवापुर, उमगांव जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ेगी, और सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही को सरल व सुरक्षित बनाएगी। यह न केवल यातायात का साधन है, बल्कि यह विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई दिशा है।

आदर्श मिथिलांचल परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करता है।

🚆 इस परियोजना से होंगे अनेक लाभ:

सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी

शिक्षा, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि

स्थानीय युवाओं के लिए विकास के नए रास्ते

दशकों की उपेक्षा झेल रहे मिथिला क्षेत्र को मिलेगा नया जीवन

यह केवल एक रेल लाइन नहीं, मिथिलांचल की पहचान और भविष्य है।

जय मिथिला! जय भारत!

#धन्यवाद_मोदी_जी
#मिथिलांचल_का_विकास
#सीतामढ़ी_निर्मली_रेललाइन
#आदर्श_मिथिलांचल_परिवार
#सुरसंड #अमधौपुर #उमगांव

02/10/2025

2 अक्टूबर – प्रेरणा दिवस
आज हम दो महान आत्माओं —
महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी — को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया।
शास्त्री जी ने किसान और सैनिक को राष्ट्र की रीढ़ बताया।
आज का दिन हमें न केवल उनके विचारों को याद करने का, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का भी अवसर देता है।

🌿 इस पावन दिन पर आदर्श मिथिलांचल आप सभी से एक अपील करता है:

ना बुरा रिकॉर्ड करेंगे, ना बुरा बजायेंगे, ना बुरा फैलायेंगे।
हम नकारात्मकता से दूर रहेंगे,
और डिजिटल दुनिया में भी शांति, प्रेम और सद्भावना का प्रसार करेंगे।

📵🙏
सकारात्मक सोच, स्वच्छ समाज।

🌾
#गांधी_जयंती
#लालबहादुरशास्त्री_जयंती
#डिजिटल_संकल्प
#ना_बुरा_रिकॉर्ड_करेंगे
#ना_बुरा_बजाएंगे
#जयजवान_जयकिसान
#आदर्शमिथिलांचल

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Sitamarhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Mahendra Complex, Main Road Basopatti, Madhubani
Sitamarhi
847225

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm