Arvind Kishore Rai
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Arvind Kishore Rai, Politician, Sitamarhi.
26/04/2026
आज सीतामढ़ी में विभिन्न शादी समारोहों में शामिल होकर अपनों के बीच खुशियाँ साझा करने का अवसर मिला।
नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐🙏
नवल किशोर राय विचार मंच अरविन्द किशोर राय टीम Arvind Kishore Rai
22/04/2026
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री Sanjay Kumar Jha जी को पुनः पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व, अनुभव और संगठन क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में जनता दल (यूनाइटेड) और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगी।
Janata Dal (United) नवल किशोर राय विचार मंच अरविन्द किशोर राय टीम
21/04/2026
पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, अभिभावक आदरणीय श्री श्रवण कुमार जी को जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐💐
आपके कुशल, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में जदयू विधायक दल निश्चित रूप से नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा—ऐसी मेरी पूर्ण आशा और विश्वास है।
माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार जी का यह निर्णय पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाएगा।
एक बार पुनः हार्दिक बधाई!
Janata Dal (United) Nitish Kumar Shrawon kumar अरविन्द किशोर राय टीम नवल किशोर राय विचार मंच
20/04/2026
आज सीतामढ़ी में विवाह समारोहों में शामिल हुआ।
नवल किशोर राय विचार मंच अरविन्द किशोर राय टीम Arvind Kishore Rai
17/04/2026
दिनांक 16 अप्रैल को मेरे पूज्य पिताजी, स्वर्गीय नवल किशोर राय जी (पूर्व सांसद, सीतामढ़ी) की पुण्यतिथि के अवसर पर पैतृक निवास, ग्राम—चैनपुरा में आयोजित हनुमान आराधना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस दिन को भावपूर्ण बना दिया। 🙏
मैं सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने आकर पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
पिताजी का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने राजनीति को हमेशा जनता की आवाज़ बनाने का माध्यम माना और हर वर्ग के लिए ईमानदारी से काम किया।
वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए विश्वास और सम्मान का नाम थे। आज भी जनता के दिलों में उनका स्थान अटूट है।
उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जनसेवा के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाता रहूँगा।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद। 🙏
नवल किशोर राय विचार मंच अरविन्द किशोर राय टीम Arvind Kishore Rai
15/04/2026
जद(यू) के वरिष्ठ नेता श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी एवं श्री विजय कुमार चौधरी जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व और दीर्घ राजनीतिक अनुभव से राज्य को विकास की नई दिशा मिलेगी तथा सुशासन और प्रगति को और मजबूती मिलेगी।
Janata Dal (United)नवल किशोर राय विचार मंचअरविन्द किशोर राय टीमनीतीश संवाद - Nitish SamvadSanjay Kumar JhaVijay Kumar Choudhary
#एनडीए
14/04/2026
#एनडीए विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी जी के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आशा है कि आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति, पारदर्शिता और सुशासन के नए शिखर स्थापित करेगा।
14/04/2026
‘न्याय के साथ विकास’ के मूल मंत्र को जीवन में उतारकर दो दशकों तक बिहार को नई दिशा देने वाले आदरणीय Nitish Kumar जी का मुख्यमंत्री पद से अवकाश लेना एक युग के समापन जैसा है।
पिछले 20 वर्षों में उनके नेतृत्व में बिहार ने जो परिवर्तन देखा, वह केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि हर आम नागरिक के जीवन में महसूस किया गया बदलाव है। सुशासन, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर उन्होंने एक ऐसे बिहार की नींव रखी, जिस पर आज पूरे देश की नजर है।
एक समय जो बिहार अव्यवस्था, भय और पिछड़ेपन से जूझ रहा था, उसी बिहार को उन्होंने आत्मविश्वास, सुरक्षा और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया। गांव-गांव तक सड़क, हर घर तक बिजली और पानी, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और मजबूत कानून व्यवस्था—ये सब उनके दूरदर्शी नेतृत्व की पहचान बन गए।
महिलाओं के सशक्तिकरण को नई पहचान मिली, युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुले और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का जो प्रयास हुआ, वह वास्तव में ‘न्याय के साथ विकास’ की सच्ची मिसाल है।
नीतीश जी ने केवल शासन नहीं किया, बल्कि हर बिहारवासी को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का सतत प्रयास किया। उनके कार्यकाल ने बिहार के टूटे हुए आत्मविश्वास को फिर से खड़ा किया और उम्मीदों को नई उड़ान दी।
आज जब वे इस जिम्मेदारी से अलग हो रहे हैं, तो उनका योगदान इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका ‘सुशासन मॉडल’ आने वाले समय में भी नीति और नेतृत्व के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
बिहार की जनता उनके इस समर्पण, सेवा और विकास की यात्रा को हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगी।
Janata Dal (United)नीतीश संवाद - Nitish Samvad Sanjay Kumar Jha अरविन्द किशोर राय टीमनवल किशोर राय विचार मंच
14/04/2026
20 साल का साथ…
बिहार की बदलती कहानी के नाम।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व में बिहार को निराशा और अंधकार के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और विश्वास की राह पर आगे बढ़ाया।
कानून-व्यवस्था की बहाली से लेकर सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया, हर क्षेत्र में उन्होंने एक मजबूत नींव रखी। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने बिहार की पहचान को एक नई दिशा दी।
उन्होंने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और यही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही।
आज भले ही एक पद का अध्याय पूरा हो रहा है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और दृष्टि आगे भी बिहार के विकास की दिशा तय करती रहेगी।
एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है।
Nitish Kumar Janata Dal (United)
01/04/2026
आज कृषि विज्ञान केन्द्र, सीतामढ़ी का स्थापना दिवस है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर हर्ष है कि केंद्र ने अपने वैज्ञानिकों एवं समस्त कर्मियों के समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।
इस केंद्र की स्थापना मेरे स्वर्गीय पिता, पूर्व सांसद श्री नवल किशोर राय जी द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए की गई थी। उनका विज़न था कि किसानों को आधुनिक तकनीक, ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाया जाए, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार हो सके
केंद्र उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
किसानों के हित में नवाचार, तकनीकी प्रसार एवं जागरूकता बढ़ाने में केंद्र की भूमिका सराहनीय रही है। यह निरंतर “बेहतर से बेहतरीन” की दिशा में अग्रसर है।
कृषि विज्ञान केन्द्र, सीतामढ़ी के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
26/03/2026
आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
24/03/2026
माननीय Nitish Kumar जी को निर्विरोध रूप से जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व की दिशा और जनसेवा के प्रति समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और विकास व सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
Janata Dal (United)नीतीश संवाद - Nitish Samvadनवल किशोर राय विचार मंचअरविन्द किशोर राय टीमArvind Kishore Rai
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sitamarhi