DM Sitapur
Official page of DM Sitapur
05/06/2026
जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान वीएचएसएनडी सत्रों का नियमित रूप से आयोजन कराने,कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण मुक्त के कराए जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने,मानकों के अनुसार पुष्टाहार वितरण कराने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए गए
05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।
05/06/2026
जनपद सीतापुर के किसान भाइयो के लिए महत्वपूर्ण सूचना। आज दिनांक 05.06.2026 को जनपद की निजी एवं सहकारिता क्षेत्र की सभी अधिकृत दुकानो पर यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। विवरण संलग्न है
04/06/2026
श्री नैमिषारण्य धाम तीर्थ क्षेत्र के समग्र विकास, सौन्दर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तीर्थ क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
04/06/2026
उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
04/06/2026
मा.प्रभारी मंत्री जी ने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। जनभागीदारी के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने हेतु निर्देश दिए गए।
03/06/2026
12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21.06.2026 की कार्ययोजना के सम्बन्ध में आयोजित बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित कार्ययोजना एवं शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुसार समस्त प्रबंध समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।
03/06/2026
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही, निर्धारित समयावधि में लाइसेंस निर्गत करने, लक्ष्य के अनुरूप नमूनों का संकलन एवं जांच आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
03/06/2026
ग्राम पंचायत कचनार, विकास खण्ड ऐलिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।व्यापक रूप से सत्र आयोजन, शत प्रतिशत टीकाकरण,मानक के अनुसार जांच सुनिश्चित करने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।
02/06/2026
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 के मध्य जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु आयोजित बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासनादेश में दिए गए प्राविधानों के अनुसार समस्त प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sitapur
Sitapur
261001