Anwarul Haque
पूर्व राजद प्रत्याशी-111- गोरेयाकोठी विधानसभा सिवान
17/06/2026
आज दिनांक 17 जून 2026 को राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के तत्वावधान में सिवान के अम्बेडकर चौक (गोपालगंज मोड़) पर आयोजित जिला स्तरीय एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल हुआ।
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग एकजुट हूए और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया।
धरना कार्यक्रम में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
आज आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। किसान, मजदूर, युवा और छात्र अपने अधिकारों एवं बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, जनहित और जनता के अधिकारों की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाता रहेगा।
जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है। जब तक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
इस ऐतिहासिक एवं सफल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने वाले सभी साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
✊ महंगाई हटाओ – रोजगार बढ़ाओ
✊ किसान बचाओ – देश बचाओ
✊ सामाजिक न्याय ज़िंदाबाद
✊ राष्ट्रीय जनता दल ज़िंदाबाद
#सिवान
16/06/2026
गोरियाकोठी विधानसभा के उज्जैना गांव में श्री रामदेवन प्रसाद यादव जी के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर परिवारजनों एवं उपस्थित सम्मानित लोगों से आत्मीय मुलाकात की।
#सिवान
16/06/2026
गोरियाकोठी विधानसभा के बैजू बरहोगा गांव में श्री लालबिहारी महतो जी के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात की।
इस शुभ अवसर पर वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य, सुखद वैवाहिक जीवन तथा दोनों परिवारों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
#सिवान
16/06/2026
कल सिवान में होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन!
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के तत्वावधान में कल बुधवार 17 जून 2026 को प्रातः 10 बजे अम्बेडकर चौक, गोपालगंज मोड़, सिवान पर एक ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
आज बिहार की जनता महंगाई से टूट रही है, युवा बेरोजगारी से बेहाल है, किसान कर्ज में डूबा है और भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। इन तमाम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब चुप रहना संभव नहीं।
एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में आप सभी आमंत्रित हैं।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
17 जून 2026 | सुबह :10 बजे
📍 अम्बेडकर चौक, गोपालगंज मोड़, सिवान
✊ महंगाई हटाओ – रोजगार बढ़ाओ
✊ किसान बचाओ – देश बचाओ
✊ सामाजिक न्याय ज़िंदाबाद
#सिवान
11/06/2026
गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और सामाजिक न्याय की आवाज़ को देशभर में बुलंद करने वाले लोकप्रिय जननेता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति आपका समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन प्रदान करें तथा आप इसी तरह जनता का मार्गदर्शन करते रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎂🌹
11/06/2026
आदरणीय जननायक, सामाजिक न्याय के महान योद्धा एवं गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज़ Lalu Prasad Yadav जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने का जो संघर्ष किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
🙏🙏
08/06/2026
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव हेतु अपने वरिष्ठ नेता डॉ. सुनील कुमार सिंह जी को MLC प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
जय RJD! जय बिहार! 🙏
#बिहार_विधान_परिषद #बिहार
#सिवान
05/06/2026
गोरियाकोठी विधानसभा के जामो बाजार स्थित अब्बास आलम साहब के यहां आयोजित दावत-ए-वलीमा में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद दी तथा उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द पर चर्चा हुई।
#सिवान
05/06/2026
गोरियाकोठी विधानसभा के जामो पोखरा, वार्ड संख्या 9 निवासी जनाब सोबराती जी की पुत्री एवं जामो पोखरा के ही इसलुद्दीन जी के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस कठिन घड़ी में परिवार के दुःख को साझा किया। ऊपर वाले से दुआ है की परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं सब्र प्रदान करे।
#सिवान
04/06/2026
गोरियाकोठी विधानसभा के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत जामो जलालपुर निवासी श्री सुरेश दुबे जी के परिवार पर हुए दर्दनाक हमले एवं उनकी धर्मपत्नी की निर्मम हत्या की खबर से मन अत्यंत मर्माहत और व्यथित है।
आज उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में परिवार को ढाढ़स बंधाने का प्रयास किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल उनके पुत्र विशाल कुमार जी तथा उनकी बहू के स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। उनके बेहतर एवं समुचित इलाज को लेकर परिजनों से विस्तृत बातचीत की तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटें।
मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#सिवान
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Siwan