Post Himachal
posthimachal India's Fastest Hindi News Portal
posthimachl one of the leading Indian Hindi-language
आपदा के दौरान दिए आश्वासन को भूली सरकार, ग्रामीणों कि चिंता बढ़ी
ग्रामीण बोले समस्या को नजर अंदाज किया तो सरकार के खिलाफ बुलंद होगी आवाज
बोर्ड अधिकारी बोले दिक्कत है, तो डायरेक्टर जोड़ो लाइन, आखिर क्यों कि गैर कानूनी सिफारिश?
स्मार्ट मीटर के रुझान शुरू हो गए है, भले ही स्मार्ट मीटर को लेकर जवाबदेही के लिए बिजली बोर्ड अपना पल्ला झाड़ रहा है। लेकिन अब लोगो में विरोध का बिगुल बज चुका है। वो दिन दूर नहीं जब सरकार की स्मार्ट मीटर नीति के खिलाफ बुलंद आवाज में विरोध होगा। आपकी राय भी जरूर दे।
08/02/2026
सुबाथू के जोगिंद्र कुमार को सौंपी ओबीसी मोर्चा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी ,
सुबाथू। रविवार को सुबाथू में सनातन धर्म मंदिर के प्रागंण में ओबीसी मोर्चा धर्मपुर मंडल की बैठक प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव नरेश चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण संगर की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित पूर्व छावनी उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता व धर्मपुर मंडल के आईटी संयोजक कपिल गुप्ता भी उपस्थित रहे । इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने सुबाथू छावनी की समस्याओं सहित ओबीसी मोर्चा के सदस्यों की समस्याओं को भी जाना । बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन महत्ता कसौली मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नायब सिंह सैनी व जिला भाजपा अध्यक्ष रत्न पाल सिंह से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जोगिंद्र कुमार को ओबीसी मोर्चा धर्मपुर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए मंडल के अन्य पदों की तैनाती की जिम्मेदारी दी गई। जिसके बाद जोगिंद्र कुमार ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व कसौली के पूर्व विधायक डॉ राजीव सहजल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोतिया, जिला भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पाल,मंडल अध्यक्ष मदन मोहन महत्ता, महामंत्री रवि शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश सचिव नरेश चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण संगर सहित मौजूद सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सलारिया स्टेडियम में 400 अग्निवीर भारतीय सेना में विधिवत सम्मिलित14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित
पोस्ट हिमाचल न्यूज
14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में आज सैन्य शौर्य, अनुशासन और परंपरा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, जब 6वीं बैच के 400 अग्निवीरों ने भव्य पासिंग आउट परेड (POP) के दौरान भारतीय सेना में विधिवत रूप से अपनी सेवा का आगाज किया।
यह परेड 31 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक रही, जिसके दौरान युवा भर्ती हुए सैनिकों ने शारीरिक क्षमता, फील्ड क्राफ्ट, हथियार संचालन और आधुनिक युद्ध-कला में महारत हासिल की। समारोह के सबसे भावनात्मक क्षण में अग्निवीरों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली। अब ये युवा सैनिक 1/4 गोरखा राइफल्स की उन प्रतिष्ठित इकाइयों में शामिल होंगे, जिनकी वीरता और बलिदान की गौरवशाली परंपरा दो शताब्दियों से अधिक पुरानी है।
ब्रिगेडियर Puneet Sharma, कमांडेंट, 14 GTC, ने परेड की समीक्षा की और नव–सैन्यकों को उनके अनुशासन, ड्रिल मानक और सैन्य आचरण के लिए बधाई दी। उन्होंने उन्हें भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं को बनाए रखने तथा राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
समारोह की भव्यता को और बढ़ाते हुए केंद्र के Pipe Band ने शानदार तालमेल के साथ मनमोहक सैन्य धुनें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का समापन ऊर्जावान PT प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने अग्निवीरों की फुर्ती, शक्ति और फिटनेस का उत्कृष्ट परिचय दिया।
लगभग 1100 दर्शकों—सेवारत अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं अग्निवीरों के परिजन—ने परेड को गर्व और उत्साह के साथ देखा।
यह पासिंग आउट परेड गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की उत्कृष्ट प्रशिक्षण परंपरा और उन युवा अग्निवीरों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो अब राष्ट्र सेवा की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
बाइक से गिरकर हरियाणा के युवक की मौ #त
पोस्ट हिमाचल न्यूज
सुबाथू । सुबाथू कुनिहार मार्ग पर शनिवार को कक्कड़हट्टी से उतराई की ओर हरियाणा नंबर की बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसके कारण बाइक पर सवार हरियाणा जिंद के एक 21 वर्षीय युवक कि सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौ*त हो गई। सुबाथू पुलिस ने श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही युवक के परिजनों को भी घटना के बारे सूचित कर दिया गया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Solan