SAHASH
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SAHASH, Nonprofit Organization, Munshiganj (Amethi Road), Amethi, Post: H. A. L. Korwa, Sultanpur.
01/01/2026
“हम आप सभी को अच्छे स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि से भरे नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।”
28/12/2025
📍 ग्राम पलिया चंदापुर, विकास खण्ड – मुसाफिरखाना (अमेठी)
किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं में बढ़ते एनीमिया (खून की कमी) की गंभीर समस्या को देखते हुए सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ, एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी से सम्बद्ध मेरा युवा भारत अमेठी, एनीमिया फ़्री इंडिया फ़ोरम एवं सहायक ट्रस्ट मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार कन्नौजिया (ग्राम प्रधान, पलिया चंदापुर) एवं विशिष्ट अतिथि श्री रघुनंदन यादव (सेवा निवृत्त बीआरसी, मुसाफिरखाना) रहे। वक्ताओं ने बताया कि जनपद में लगभग 31% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जिनका हिमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम/डेसीलीटर से भी कम पाया गया।
प्रधानाचार्य शिला देवी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक माह 9, 16 एवं 24 तारीख को सरकारी अस्पतालों में जांच शिविर लगाए जाते हैं तथा सामान्य महिला में हिमोग्लोबिन का स्तर 11 ग्राम/डेसीलीटर होना आवश्यक है।
इंजी. लालमणि कश्यप (सदस्य, जिला युवा कार्यक्रम परामर्शदात्री समिति एवं संस्थापक – साहस) ने कहा कि देश में लगभग 89% किशोरियां एनीमिया से पीड़ित हैं।
नीलम जी ने एनीमिया के लक्षणों जैसे थकान, चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी, चेहरा पीला पड़ना, सिरदर्द, तेज दिल की धड़कन, भूख न लगना एवं मानसिक एकाग्रता की कमी पर प्रकाश डाला।
मास्टर ट्रेनर श्री चंदर पाल यादव ने संतुलित आहार अपनाने और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। सर्वे में पाया गया कि केवल 26% किशोरियां ही हरी सब्जियों तथा मात्र 16.6% किशोरियां ही विटामिन C का नियमित सेवन करती हैं।
👉 एनीमिया से बचाव हेतु किशोरियों को
🥬 हरी सब्जियां (किचन गार्डन से उगी)
🥕 चुकंदर, गाजर
🍊 संतरा, अनार (विटामिन C)
🌰 खजूर, अंजीर, अखरोट, किशमिश, बादाम (आयरन)
🍛 दाल (प्रोटीन)
का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर प्रेम चंद यादव, कीर्तिपाल सिंह, राम नरेश यादव (पूर्व प्रधान) सहित 35 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।
💪 #एनीमियामुक्त भारत – स्वस्थ महिला, सशक्त #समाज
15/11/2025
🌸 विश्व भारती इंटर कॉलेज, शहमाऊ में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यशाला 🌸
(तिलोई, अमेठी)
महिला माहवारी एवं स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए SAHASH एवं We The Change द्वारा, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम विश्व भारती इंटर कॉलेज, शहमाऊ में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मौर्या (सीएचओ) ने सूती व हवादार पैड/टैम्पोन के उपयोग, हर 4–6 घंटे में पैड बदलने और रात में अधिक सोखने वाले पैड के उपयोग पर विशेष जोर दिया।
श्रीमती आशा सिंह ने HPV वायरस, गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर से बचाव, HPV वैक्सीन, पैप स्मीयर टेस्ट, धूम्रपान से दूरी और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंदे या गीले कपड़े संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
इंजी. लालमणि कश्यप, संस्थापक SAHASH, ने असामान्य लक्षणों पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की तथा आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन युक्त आहार, पानी का पर्याप्त सेवन, व्यायाम और योग के लाभ बताए।
श्री चंद्रपाल यादव ने मासिक धर्म को एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया बताया। वहीं श्री प्रदीप कुमार मौर्य ने भोजपुरी गीतों के माध्यम से बच्चियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री गुरु प्रसाद वर्मा एवं श्रीमती पूनम मौर्या को इंजी. लालमणि कश्यप द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यापिकाएँ शिवानी शुक्ला, कंचन, मानसी साहू, अर्शला नाज़ सहित 150+ बच्चियाँ उपस्थित रहीं।
🌼 हमारा प्रयास—हर बेटी तक स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता। 🌼
#माहवारीस्वच्छता #महिलास्वास्थ्य #बेटीयोंकासशक्तिकरण
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Munshiganj (Amethi Road), Amethi, Post: H. A. L. Korwa
Sultanpur
227412
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |