Textile link
textile link india
10/03/2016
शेयर बाजार 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरा गिरावट का दौर देखने को मिला। सुबह करीब 11.13 बजे बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 219.74 अंक गिरकर 24574 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी 58.25 अंक फिसलकर 7473 पर कारोबार करता नजर आया।
निफ्टी 50 के दिग्गज चढ़ने वाले शेयरों में केर्न इंडिया 3.22 फीसदी और वेदांता 1.82 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, पीएनबी और यस बैंक में 1.66-0.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दिग्गज गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 2.43 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। टीसीएस में 1.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएचईएल, भारती एयरटेल, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आइडिया में 1.02-0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
08/03/2016
40 लाख नए करदाता आए आयकर दायरे में
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि पिछले साल के दौरान करीब 40 लाख नए करदाताओं को आयकर के दायरे में लाया गया है और इस संख्या में प्रत्येक दिन इजाफा हो रहा है। सीबीडीटी के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने कर का आधार बढ़ाने के लिए आयकर विभाग की सराहना करते हुए कहा कि अब इसके दायरे में कर चुकाने में सक्षम और लोगों को लाया जा रहा है। इन नए करदाताओं से सरकार को उल्लेखनीय राजस्व मिला है। जिंदल ने कहा कि हम इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं कि हमें अपना कर दायरा बढ़ाना है। हम इस प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी टूल्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।
पिछले साल की तुलना में हमने करीब 40 लाख नए आयकरदाता जोड़े हैं। सीबीडीटी के प्रमुख ने कहा कि नए करदाताओं को विभाग की दो प्रमुख पहल नॉन फ्लायर्स मैनेजमेंट सिस्टम� और चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए आयकरदाता जोडऩे के अभियान के जरिए कर दायरे में लाया गया है। जिंदल ने कहा कि विभाग के दोनों अभियान अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काफी सफल रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Shop No. 1, Al Hasan Appt. Sayedpura
Surat
395000