APTV Network
सच के साथ ✒️📝
29/05/2026
#सूरतगढ़: नगरपालिका का बड़ा एक्शन ! नामचीन स्कूल से वसूली निर्माण स्वीकृति राशि...
28/05/2026
विधायक डूंगरराम गेदर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जयपुर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की समय सीमा 30 जून 2026 तक बढ़ाने, खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने, खरीद केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने तथा किसानों के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने की मांग उठाई।
विधायक श्री गेदर ने बताया कि वर्तमान में अनेक किसान खरीद प्रक्रिया, सीमित रजिस्ट्रेशन एवं बारदाना की कमी के कारण अपनी उपज MSP पर बेचने से वंचित रह रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने किसानों के हित में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। सचिव ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
24/05/2026
पश्चिम #बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने अवैध #बांग्लादेशी और #रोहिंग्या नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के लिए विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के निर्देश जारी किए हैं.
#शुभेंदु #सरकार की ओर से इस संबंध में पश्चिम बंगाल के सभी जिलाधिकारियों को लिखित निर्देश और गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इन होल्डिंग सेंटरों को बनाने के लिए सही जगह की पहचान करने और आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करने को कहा है.
प्रशासन का फोकस सीमावर्ती जिलों और उन इलाकों पर है, जहां अवैध प्रवासियों के छिपे होने की ज्यादा उम्मीद रहती है.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Suratgarh
335804