AAPKA PRHAR TIMES
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AAPKA PRHAR TIMES, Media/News Company, Almas Colony, Tetavli, Kausa, Mumbra, Thane.
मुंबई में बेस्ट बस बेकाबू, कई वाहनों को मारी टक्कर,1 की मौत ,3 लोग घायल
मुंबई में एक बेस्ट बस के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में सड़क पर मौजूद चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बेस्ट की एक बस धारावी से दादर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। नियंत्रण खोने के बाद बस ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सायन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बेस्ट प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बस चालक ने नियंत्रण क्यों खोया। हादसे के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Bus Heading from Dharavi to Dadar Crashes Into Vehicles
, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Almas Colony, Tetavli, Kausa, Mumbra
Thane
400612