jp__dangi007
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from jp__dangi007, Medical and health, Udaipur.
शादियों का सीजन है हमारे कुछ कुंवारे मित्र परेशान रहते है तो आइए कुछ कुंवारों के लिए नुस्खा बताते है जिससे 60% शादी होने सम्भावना बन सकती है😜 🙄
😂😂😂
अगर आप की शादी नहीं हो रही है तो बिल्कुल परेशान ना हों
मैं आप के लिए कुछ छोटे-छोटे नुस्खे लेकर आया हूं☺️
जिस के करने से आप के घर वालों में आप की वैल्यू का एहसास पैदा होगा और शादी में आसानी होगी☺️
1- घर में देर से आया कीजिए
2- जब भी घर जाएं और खाना सामने आए तो उन को
तंग करने के लिए खाना गरम करने को कहिए
3- अक्सर ताजे खाने की फरमाइश करते रहिए
4- रात को बार बार चाय की फरमाइश करना बहुत जरूरी है
5- अगर कोई ना बनाए तो खुद किचन में जा कर बनाइए और कई बर्तन इस्तेमाल कीजिए
6- कभी कभी कप भी तोड़ दीजिए या चाय का बर्तन जला कर रख दीजिए
7- बात बात पर नाराज हो जाया कीजिए और साथ ही साथ ये भी कहते रहा कीजिए कि मेरी तरफ तो किसी का ध्यान ही नहीं जाता
8- रोज कम से कम दो जोड़ी कपड़े चेंज किया करिए
9- कपड़े प्रेस ना होने पर या साफ ना धुले जाने पर प्यार से नाराज हो जाया कीजिए
10- दरवाजे को खोलते या बंद करते वक्त तेज़ खोलिए और बंद कीजिए
11- रोजाना घर वालों को बताएं- आज फलां की शादी थी आज फला दोस्त की शादी हो गई
12- अक्सर उदास रहा करिए
13- दर्द भरे गीत और शायरी सुनते रहा कीजिए
इतना कर लेने पर उम्मीद है घर वाले आप के मन की बात समझ जाएंगे
(किसी ने सच कहा है जन्मा बच्चा भी जब तक ना रोए उस को दूध नहीं मिलता)
इसलिए बताए हुए तरीके पर अमल करिए और अपने होने का एहसास दिलाइए😁😁
नोट:- काम हो जाने की सूरत में दुआ के साथ-साथ निमंत्रण में भी जरूर याद रखियेगा😍😍
(शारीरिक हानि भी हो सकती है भाड़ से कूदने का होंसला रखिए😅😝)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Udaipur