BHIM ARMY UP

BHIM ARMY UP

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BHIM ARMY UP, Religious organisation, भीम आर्मी राजस्थान उदयपुर, Udaipur.

14/03/2025

बिहार के रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के ग्राम लेवा में 16 वर्षीय दलित पासवान छात्रा का शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसका हाथ तोड़ा गया, कान काटा गया, आँख फोड़ी गई, और "परिजनों को संदेह है कि पीड़िता के साथ बलात्कार भी किया गया है। इससे ज्यादा शर्मनाक, अमानवीय और क्रूर कुछ नहीं हो सकता।यह न सिर्फ एक बच्ची पर बर्बर हमला हैं, बल्कि बहुजन अस्मिता और मानवाधिकारों पर सीधा प्रहार है।

मैं मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी से पूछना चाहता हूँ कि बिहार में बहुजन बेटियाँ कब तक दरिंदों की शिकार होती रहेंगी?

से हमारी माँगें:-

1. दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाया जाए।

2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और POCSO Act के तहत कड़ी धाराएँ लगाई जाएँ।

3 पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा व आर्थिक मदद दी जाए।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की टीम वहाँ मौजूद है, और यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

17/02/2025

कब आएगा वो दिन जिस दिन माननीय बहनजी एक बहुजन आंदोलन की सबसे मजबूत और बड़ी नेता होने के नाते बड़ा दिल दिखाते हुए देश के सभी अम्बेडकरवादी नेताओं को बुलावा देंगी कि आओ घर वापसी करो हम सब मिलकर बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों का भारत बनाएंगे।

मैं इस बात को दावे के साथ कह सकता हूं, की किसी भी नेता में इतना दम नहीं है जो माननीय बहनजी के बुलावे को ठुकरादे।

और अगर ऐसा हो गया तो वो दिन भाजपा, RSS, और कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा विनाश का दिन होगा।

आज भी माननीय बहनजी के कद के बराबर भारतीय राजनीति में कोई नेता नहीं है।

कोई मुझसे कहे कि तुम्हे तुम्हारे जीवन में सबसे बड़ा खुशी का पल क्या चाहिए तो मैं कहूंगा कि भाई चन्द्रशेखर आजाद और माननीय बहनजी एक साथ आए और माननीय बहनजी देश की प्रधानमंत्री बनें।

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Udaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


भीम आर्मी राजस्थान उदयपुर
Udaipur
313001