Udaipur Views

Udaipur Views

Share

Udaipur views is a one stop solution for all your interests and info regarding the beautiful city of lakes, Udaipur.

न्यायालयों में वी.सी. के माध्यम से साक्ष्य देने के लिए शासन सचिवालय में रिमोट पॉइंट स्थापित - udaipur 23/09/2022

-वी.सी. के माध्यम से साक्ष्य दे सकेंगे अधिकारी जयपुर, 23 सितंबर। मुख्य सचिव कार्यालय, गृह (अभियोजन) विभाग, विधि विभाग कार्मिक विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार विभाग के प्रयासों से शुक्रवार को शासन सचिवालय परिसर में उच्च न्यायालय की स्वीकृति से न्यायालयों में वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) के माध्यम से साक्ष्य देने के लिए एक रिमोट पॉइंट स्थापित किया गया है।...

न्यायालयों में वी.सी. के माध्यम से साक्ष्य देने के लिए शासन सचिवालय में रिमोट पॉइंट स्थापित - udaipur -वी.सी. के माध्यम से साक्ष्य दे सकेंगे अधिकारी जयपुर, 23 सितंबर। मुख्य सचिव कार्यालय, गृह (अभियोजन) विभाग, विधि विभाग क....

झोलाछाप डाॅक्टर गिरफ्तार - udaipur views 23/09/2022

थाना सलुम्बरः- प्रार्थीया श्रीमती संजना चैधरी पत्नि रविन्द्र चैधरी निवासी सीकर हाल चिकित्सा अधिकारी पीएचसी बस्सी, सलुम्बर जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 22.09.2022 को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित टीम ने झोलाछाप क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक बलाराम विश्वास पिता बिश्वनाथ विश्वास निवासी मध्यापारा, बागुला, नादिया, पश्चिम बंगाल द्वारा उपलब्ध करीब 74 प्रकार की ऐलोपेथिक ओषधिया एवं चिकित्सा में उपयोग में आने वाली अन्य दवाईयो को जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त झोलाछाप डाॅक्टर बलाराम विश्वास के पास कोई भी एलोपेथिक की डिग्री नही थी। झोलाछाप द्वारा बताया गया कि वह आधुनिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा अभ्यास करने को अधिकृत है परन्तु प्रमाण पत्र मांगने पर उसने नही होना बताया। उक्त झोलाछाप डाॅक्टर बलाराम विश्वास बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता एवं पंजीकरण के जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कर रहा है। साथ ही आमजन के साथ अपने आप को चिकित्सक बता के धोखाधडी कर रहा है। अतः इसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269,270,419,420, भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद अधिनियम 1956 धारा 15(2), भारतीय केन्द्रीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1970 धारा 17(4), भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 धारा 15(2), औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1956 की धारा 18(सी) के तहत अपराध पंजीकृत किया जावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।...

झोलाछाप डाॅक्टर गिरफ्तार - udaipur views झोलाछाप डाॅक्टर गिरफ्तार

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोटरी और बीएनआई उदयपुर के द्वारा अंगदान पर जागरूकता अभिया 23/09/2022

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोटरी और बीएनआई उदयपुर के द्वारा अंगदान पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी और साथ ही अंग दान करने की प्रतिज्ञा भी ली गयी| जीएमसीएच के सी.ई.ओ श्री प्रतीम तम्बोली, श्री निर्मल सिंह व श्री अनिल छाजेड़ द्वारा "आई एम ए ऑर्गन डोनर" कार्ड का अनावरण किया| इस अवसर पर जीएमसीएच के सी.ई.ओ श्री प्रतीम तम्बोली द्वारा अंगदान के महत्व को समझाया गया और साथ ही जीएमसीएच के डॉक्टर्स द्वारा ह्रदय प्रत्यारोपण की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गयी और यह जानकारी भी दी गयी कि जो लोग अंगदान करना चाहते हैं, उस समय जो भी कानूनी कार्यवाही होती है उसके लिए जीएमसीएच को मान्यता प्राप्त है|...

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोटरी और बीएनआई उदयपुर के द्वारा अंगदान पर जागरूकता अभिया गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोटरी और बीएनआई उदयपुर के द्वारा अंगदान पर जागरूकता अभियान

Want your business to be the top-listed Media Company in Udaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


47, Inside Hathipole
Udaipur
313001