SANAZ SWAD
Veg recipes
Message for collaboration Sanaz Swad on WhatsApp.
19/05/2026
घर का बना स्वादिष्ट पौष्टिक ब्रेकफास्ट
सभी की रेसिपी साथ में पोस्ट हैंI
🧆स्वादिष्ट एवं पौष्टिक - मिक्स वेज अप्पम 🧆🧆
सामग्री -
1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 कटी हुई शिमला मिर्च
1 कटा हुआ प्याज
2 कटी हुई हरी मिर्च
1 कटा हुआ टमाटर
2 चम्मच मटर नमक
तेल
रेसिपी- 1 कटोरी में सूजी, दही, नमक मिलायें, थोड़ा - थोड़ा पानी मिलाते हुए पकौड़े जैसा घोल बनायें. 15 मिनट ढक कर रख देI बनाते समय सारी सब्जियाँ मिक्स करें और अप्पम पैन में दोनो तरफ से तेल डाल कर सेक ले. .. सॉस , चटनी के साथ सर्व करे.तैयार I sanaz_swad
🧆स्पंजी और थोड़ा खट्टा - थोड़ा मीठा
खमन ढोकला 😋
सामग्री -
1 & 1/2 कप बेसन
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच नमक
2 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच चीनी पाउडर
1 चम्मच ईनो
1/2 राई
6 -7 कढ़ी पत्ता
4 हरा मिर्च
1 चम्मच तेल
रेसिपी-- बेसन ,हल्दी, नमक मिला ले. नीबू का रस और चीनी पाउडर ,1/2 कप पानी मिला ले और बेसन में अच्छे से मिलाये और 1 चम्मच ईनो मिलाये. जल्दी से स्टीम करने रख दे.20 मिनट बाद गैस बंद कर दे.
तड़के के लिए तेल गरम कर के राई और करी पत्ता डाले और कटी हरी मिर्ची डाले.1/2 कप पानी डाले और 1 चम्मच चीनी और जरा सा नमक मिला कर 1 मिनट उबाले..गैस बंद कर के कुछ देर ठंडा होने दे... कटे ढोकले पर तड़का चम्मच से थोड़ा थोड़ा डाले .हरे धनिये से गार्निश करें. तैयारI Sanaz_swad
🧆आज का नाश्ता 💁🏻♀️
वेज मसाला पोहा 🥘
गरमा गरम मसाला पोहा 😋💦
सामग्री-
2 कप पोहा
1/2 कप ताजा मटर
1 प्याज़ कटा हुआ
1 टमाटर कटा हुआ
2-3 कटी हुई हरी मिर्च
कटा हुआ हरा धनिया
1 टेबल स्पून तेल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच सौंफ
1/4 चम्मच जीरा
5-6 कढ़ी पत्ता
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
विधि -
पोहा को अच्छे से धोकर 5 मिनट पानी मे भीगो दे। 5 मिनट बाद नरम होने पर छान कर कुछ देर ढककर रख दे। कढ़ाई में तेल गरम करे. तेल गरम होने पर राई, सौंफ, जीरा , कढ़ी पत्ता डाले. हरी मिर्ची , प्याज़ और मटर डाल कर कुछ देर ढककर पकाए। मटर नरम होने पर टमाटर मिला कर कुछ देर पकाये I नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिला दे। पोहा डाल कर अच्छे से मिक्स करें. हरा धनिया और नींबू का रस भी मिला दे। 2-3 मिनिट पकाये. गैस बंद कर के 5 मिनट ढक कर रख दे। वेज मसाला पोहा तैयार है. Sanaz_swad
🧆पनीर परांठा और बेसन शिमला मिर्च
सामग्री -
1 कप गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच अजवाइन
स्टफिंग -
1 कप कद्दुकस पनीर
2 कटी हुई हरी मिर्च
कटा हुआ हरा धनियां
नमक स्वादानुसार
कसूरी मेथी
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/4 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच सौंफ
विधि -
आटे में नमक, अजवाइन मिला कर पानी की सहायता से मुलायम आटा लगा ले। 15 मिनट कवर कर के रख देI
एक कटोरी में पनीर, हरी मिर्ची ,धनिया और सभी मसाले अच्छे से मिक्स कर ले। तवा गरम करने रखेंI आटे की लोई को बेलें और बीच में पनीर का मसाला रखेंI हाथो से अच्छे से कवर करें और बेल कर गरम तवे पर डालेI दोनो साइड घी / तेल लगा कर करारा सेक ले। दही अचार के साथ सर्व करेंI
बेसन शिमला मिर्च 🍲
सामग्री -
2 शिमला मिर्च
2 टेबल स्पून बेसन
1 टेबल स्पून तेल
हिंग
1 चम्मच साबुत धनिया
1 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच राई
नमक
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच चीनी
रेसिपी -
पैन में तेल गरम करे I शिमला मिर्च को काट ले I तेल में हींग, धनिया, सौंफ डाले I शिमला मिर्च , सभी मसाले डाल कर 2 मिनट पकाए I बेसन डालें और कुछ देर भुने I जरा सा पानी मिलाए और 2 मिनट और पकाए...तैयार हल्की मीठी स्वाद वाली बेसन शिमला मिर्च I
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
JP NAGAR, Sec/8
Udaipur
313001