Pahad Path
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pahad Path, Public Service, Dehradun, Uttarkashi.
04/07/2026
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप, समिति ने जांच शुरू की
चमोली। बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद मंदिर समिति ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। भैरव सेना द्वारा शिकायत पत्र सौंपे जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।
मंदिर समिति के अनुसार, आरोपों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में अभी तक कोई स्पष्ट अनियमितता सामने नहीं आई है। समिति ने साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे प्रशासन पर जवाबदेही बढ़ गई है।
02/07/2026
उत्तरकाशी, 02 जुलाई 2026:
विकासखंड नौगांव के ग्राम पंचायत तियां में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रशासन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
चौपाल में सड़क, पेयजल, सिंचाई, कृषि और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
02/07/2026
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के एक व्यक्ति को डॉक्यूमेंट्स दिखाने के बाद भी विदेशी घोषित कर दिया. उसने NRC, वोटर लिस्ट, जमीन के कागज, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे 15 डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे. लेकिन कोर्ट ने कहा कि नागरिकता जैसे गंभीर मामलों में सिर्फ डॉक्यूमेंट्स दिखाना काफी नहीं, सही और मजबूत सबूत भी जरूरी हैं।
02/07/2026
प्रदेश में वीबीजी राम जी योजना हुई लागू, मजदूरी 48 रुपये बढ़ी
📍 देहरादून:
विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) प्रदेश में लागू हो गई है। नई योजना से उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी दर में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी।
🔷 मजदूरी में बढ़ोतरी
* पहले 100 दिन के कार्य पर 252 रुपये प्रतिदिन मजदूरी
* अब बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई
📅 रोजगार गारंटी
* पहले: 100 दिन का रोजगार
* अब: पूरे साल में 125 दिन का रोजगार मिलेगा
🌱 योजना के मुख्य कार्य
* ग्रामीण आजीविका के कार्य
* जल संरक्षण
* पर्यावरण संरक्षण
* आपदा राहत कार्य
👷 श्रमिकों को मिलने वाले लाभ
✔ मजदूरी में वृद्धि (48 रुपये बढ़ोतरी)
✔ गांव में ही रोजगार के अवसर
✔ आर्थिक मजबूती
✔ जीवन स्तर में सुधार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Dehradun
Uttarkashi
249193