KBS College Library

KBS College Library

Share

KBS Commerce & NATARAJ Professional Sciences College, VAPI
Chanod Colony Naka, Silvassa Road, Vapi

04/10/2022

04 अक्तूबर का भारतीय इतिहास
नमस्ते, आज 04 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 277वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।

04 अक्तूबर 1974: भारत ने दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंगभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
04 अक्तूबर 1977: भारत के विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
04 अक्तूबर 2008: अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
04 अक्तूबर 2011: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
04 अक्तूबर 2011: अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
04 अक्तूबर 2011: भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
04 अक्तूबर 2011: दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
04 अक्तूबर 2011: कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।

04 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1857: श्यामजी कृष्ण वर्मा - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक का जन्म मांडवी, गुजरात में हुआ। (निधन: 30 मार्च 1930, जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड)
1931: संध्या मुखोपाध्याय - हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका का जन्म कोलकाता में हुआ। (निधन: 15 फ़रवरी 2022, कोलकाता)

04 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि
1968: बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक का निधन नाथूला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा में हुआ। (जन्म: 30 अगस्त 1946, पंजाब)
1982: गोपाल स्वरूप पाठक - भारत के पूर्व चौथे उपराष्ट्रपति का निधन नई दिल्ली में हुआ था। (जन्म: 26 फ़रवरी 1896, बरेली)
2015: एडिडा नागेश्वर राव - भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता का निधन हैदराबाद में हुआ। (जन्म: 24 अप्रैल 1934, कोथापेटा, आन्ध्रप्रदेश)

04 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)
* राष्ट्रीय अखंडता दिवस

कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|

29/09/2022

Thought for the Day
PEACE BE WITH YOU
"Listening is much more than allowing another to talk while waiting for a chance to respond. Listening is paying full attention to others and welcoming them into our very beings. The beauty of listening is that, those who are listened to start feeling accepted, start taking their words more seriously and discovering their own true selves. Listening is a form of spiritual hospitality by which you invite strangers to become friends, to get to know their inner selves more fully, and even to dare to be silent with you."
~ Henry Nouwen

Want your organization to be the top-listed Government Service in Vapi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Chanod Colony Silvassa Road
Vapi