Priya Saroj

Priya Saroj

Share

सांसद–समाजवादी पार्टी
𝟕𝟒- लोकसभा मछलीशहर जौनपुर (उ.प्र.)
अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट

Photos from Priya Saroj's post 12/06/2026

आज आवास पर आए सभी आगंतुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

09/06/2026

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र❤️

Photos from Priya Saroj's post 08/06/2026

गोवा में आयोजित संसदीय स्थायी समिति (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) की बैठकों में सहभागिता की।

इस दौरान अनुसूचित जाती एव जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, अल्पसंख्यक एवं सफाई कर्मियों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आरक्षण नीति, वित्तीय समावेशन, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, सुगम्य भारत अभियान, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), नशा मुक्ति अभियान (NAPDDR) तथा PM-AJAY की प्रगति एवं क्रियान्वयन पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान इन विषयों से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार भी प्रस्तुत किए, ताकि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँच सके।

04/06/2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी संसदीय अध्ययन दौरे के दौरान श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन का सौभाग्य मिला। भारत की हर राज्य, हर भाषा, हर वेशभूषा और हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान रखता है। यही विविधता हमारी सबसे बड़ी शक्ति और हमारे राष्ट्र की वास्तविक सुंदरता है। 🇮🇳✨

Photos from Priya Saroj's post 04/06/2026

संसदीय स्थायी समिति (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) की बैठक में पंजाब एंड सिंध बैंक एवं वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय सहायता, आरक्षण नीति तथा सुगम्य भारत अभियान की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Katharwah
Varanasi