Rudraksh Foundation

Rudraksh Foundation

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rudraksh Foundation, Astrologist & Psychic, BrijEnclave, Varanasi.

01/01/2023

आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!

19/12/2022

मात्र संयोग नहीं होता किसी से मिलना, इसके पीछे होते हैं ये 5 अलौकिक कारण---

दरअसल, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमारे जीवन में हमेशा के लिए नहीं आते, उनका हमारे जीवन में आने का एक खास मकसद होता है और जब यह मकसद पूरा हो जाता है तब वह अपने आप ही हमारी लाइफ से दूर हो जाते हैं।

कभी आपने ये सोचा है कि कौन हैं ये लोग और क्या है इनका हमारे जीवन में आने का असली उद्देश्य?

ब्रह्मांडीय शक्ति:

कहा जाता है यह सब पहले से ही निर्धारित होता है कि कौन सा व्यक्ति किस समय हमारे जीवन में आएगा, लेकिन जब कोई अचानक हमारे जीवन में आता है तो यह मात्र कोई संयोग नहीं होता, इसके पीछे कई कारण होते हैं जो स्वयं ब्रह्मांडीय शक्ति द्वारा रचित हैं।

चलिए जानते हैं क्या हैं वो कारण--

हमें रोकने के लिए:

कई बार जो लोग हमारे जीवन में आते हैं उनका वास्तविक उद्देश्य हमें आगे बढ़ने से रोकना होता है। शायद हम जिस मार्ग पर चल रहे हैं वह हमारे लिए सही नहीं है, इसलिए ब्रह्मांड की कोई शक्ति मनुष्य रूप में हमारे सामने आती है और हमें रोकने की कोशिश करती है। ऐसी स्थिति में हमें एक बार अवश्य रुक कर अपने निर्णयों पर पुन: विचार करना चाहिए।

हमारे उद्देश्यों से मिलवाने के लिए:

कुछ लोग भले ही चंद मिनटों के लिए हमारे जीवन में आएँ लेकिन उनसे यह छोटी सी मुलाकात ही यह बताने के लिए काफी होती है कि हमारे जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है? ये हमारी आत्मा पर अपना गहरा प्रभाव डालते हैं।

हमें आगे बढ़ाने के लिए:

जब हम थक कर बैठ जाते हैं और पूरी तरह हार मान चुके होते हैं तब कोई हमारे जीवन में आता है और हमें एक बार फिर आगे बढ़ने का हौसला दे देता है। हमें फिर से खड़ा कर, हमारे मार्ग पर फिर से चलाकर वह वापिस चला जाता है। इसका अर्थ यही है कि वह हमें यह याद दिलाने आए हैं कि हमारा उद्देश्य हमारे लिए कितना जरूरी है।

जीवन की वास्तविकता:

कॉफी शॉप, बस, किसी दुकान, शॉपिंग मॉल, या राह चलते ऐसी ही रैंडम जगहों पर किसी अजनबी से एक मुलाकात और उससे कुछ देर की बात, हमें हमारे जीवन की वास्तविकता से रुबरू करवा देती है।

भविष्य और नियति:

जब हम अपने भविष्य और अपनी नियती के लिए तैयार होते हैं तब ब्रह्मांडीय शक्ति किसी ऐसे व्यक्ति को हमारे जीवन में भेज देती है जो ताउम्र हमारे साथ रहता है। उसका और हमारा जीवन एक दूसरे से हमेशा के लिए जुड़ जाता है, यह कोई दोस्त, कोई परिजन या फिर आपका अपना जीवन साथी भी हो सकता है।

ब्रह्मांडीय ऊर्जा:

जितने भी बिंदु अभी हमने आपको बताए क्या आपको भी इनमें से किसी एक का अनुभव हुआ है?

क्या आपको भी किसी से मिलने पर ऐसी ही ब्रह्मांडीय ऊर्जा महसूस हुई है? अगर हाँ तो आप संवेदनशील व्यक्ति हैं। आप अपनी इस ऊर्जा को पहचानें।

#महादेव

19/11/2022

जैसे तिल में तेल है, ज्यों चकमक में आग!
तेरा साईं तुझ में है, तू जाग सके तो जाग!

Want your practice to be the top-listed Clinic in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Culinary Team

Attire

Address


BrijEnclave
Varanasi
221005