Classes with Amit

Classes with Amit

Share

interesting poetry, shayari n daily thoughts

23/12/2025

एक हिन्दू के मुंह से भी अपने प्रभु के लिए इतनी कड़वी बातें कोई कैसे ही कर पाता होगा!

बाल बुद्धि जैसी प्रतिक्रियाएं देकर क्या स्वयं को बुद्धिजीवी दिखाते हैं लोग! कितनी हीनभावना दर्शाती हैं इनके शब्दों में हिन्दू धर्म और आस्था के प्रति..

केवल कम्बल, मफलर और दस्ताने क्या.. हम तो क्या कुछ न कर दें अपने प्रभु के लिए..

क्या है प्रभु हमारे लिए?

हिन्दुओं के घरों में प्रभु को घर के सदस्य की तरह रखा जाता है.. जिन्हें रात में बत्तियां बुझाकर और मंदिर के पर्दे लगाकर सुलाया जाता है और सुबह उन्हें नन्हें बालक की तरह घंटी बजाकर उठाया भी जाता है.. इन्हें छप्पन भोग भी चढ़ते हैं और कभी-कभी केवल मिश्री देकर मनाया भी जाता है.. गर्मियों में इनके मुख-दर्शन के पास छोटे पंखे भी लगाए जाते हैं और सर्दियों में कम्बल भी ओढ़ाया जाता है.. कीमती वस्त्र और आभूषणों से उन्हें सजाया भी जाता है और पीली धोती में उन्हें चंदन से नहलाया भी जाता है.. विवाह की पहली पत्रिका, पहली नौकरी का लेटर, बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट, एक स्त्री के पहले गर्भधारण की रिपोर्ट से लेकर किसी बीमार स्वजन की मेडिकल रिपोर्ट तक प्रभु के सामने पहले रख दी जाती है.. हर खुशी, उन्नति, त्योहारों में सबसे पहले प्रभु के सामने यह मस्तिष्क जाकर झुकता है..

हम हमारे प्रभु से लड़ लेते हैं, झगड़ लेते हैं, उन पर हर पीड़ा का बेझिझक आरोप भी मढ़ देते हैं और उसी पीड़ा से वे हमें मुक्त भी कर देते हैं.. अनगिनत बातें होती है उनसे, स्मरण होता है, कीर्तन होता है, तपस्या होती है.. मनाया जाता है, रिझाया जाता है..

हमारे घरों में फर्नीचर बाद में बनता है, पहले मंदिर आता है...

भोजन का पहला निवाला प्रभु के नाम अर्पण होता है, तब जाकर बचा हुआ भोजन प्रसाद कहलाता है..

हम से पहले हमारे घरों में हमारे प्रभु को रखा जाता है.. इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत हवन, पूजा, यज्ञ से होती है और इसलिए मृत्यु के समय भी केवल राम नाम ही होता है..

जो प्रभु में नहीं मानता है, मुझे उससे कोई समस्या नहीं है.. न माने.. उसका जीवन, उसका घाटा.. मेरे पिताजी का क्या जाता..

किंतु, एक पूरे धर्म की आस्था का मज़ाक बनाना योग्य नहीं है..

क्योंकि प्रभु हमारे जीवन का पड़ाव है
और आस्था उस पड़ाव का मार्ग है..

प्रभु नाम ही एक मात्र सत्य है और सात्विक है.. ❤️🙏

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Varanasi