Rudransh Tutorials
something to always remember अब Facebook entertainment के साथ अब study भी ?
05/06/2024
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के जश्न में दुनिया भर के 100 से अधिक देश शामिल होते हैं। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी और यह अब तक जारी है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित सम्मेलन (5-16 जून 1972) में की गई थी, जो मानवीय अंतःक्रियाओं और पर्यावरण के एकीकरण पर चर्चाओं का परिणाम था। एक साल बाद, 1973 में, पहला WED "केवल एक पृथ्वी" थीम के साथ आयोजित किया गया था।
02/06/2023
एक वृद्ध व्यक्ति ट्रेन में सफर कर रहा था,
संयोग से वह कोच खाली था।
तभी 8-10 लड़के उस कोच में आये
और बैठ कर मस्ती करने लगे।
एक ने कहा - "चलो, जंजीर खीचते है".
दूसरे ने कहा - "यहां लिखा है 500 रु जुर्माना ओर 6 माह की कैद." तीसरे ने कहा - "इतने लोग है चंदा कर के 500 रु जमा कर देंगे."
चन्दा इकट्ठा किया गया तो 500 की जगह 1200 रु जमा हो गए.
जिसमे 200 के तीन नोट,
2 नोट पचास के, बांकी सब 100 के थे
चंदा पहले लड़के के जेब मे रख दिया गया। तीसरे ने कहा, "जंजीर खीचते है,
अगर कोई पूछता है,
तो कह देंगे वृद्ध ने खीचा है।
पैसे भी नही देने पड़ेंगे तब।"
वृद्ध ने हाथ जोड़ के कहा, "बच्चो,
मैने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है,
मुझे क्यो फंसा रहे हो?"
लेकिन नही ।
जंजीर खीची गई।
टीटीई आया, 2 सिपाही के साथ,
तो सभी लड़कों ने एक स्वर से कहा,
"वृद्ध ने जंजीर खीची है।"
टी टी वृद्ध से बोला, "शर्म नही आती
इस उम्र में ऐसी हरकत करते हुए?"
वृद्ध ने हाथ जोड़ कर कहा,
"साहब" मैंने जंजीर खींची है,
लेकिन मेरी बहुत मजबूरी थी।"
उसने पूछा, "क्या मजबूरी थी?"
वृद्ध ने कहा, "मेरे पास केवल 1200 रु थे,
जिसे इन लड़को ने छीन लिए और
इस पहले लड़के ने अपनी जेब मे रखे है।" जिसमे 200 के तीन नोट,
2 नोट पचास के & बाकी सब 100 के हैं
अब टीटी ने सिपाही से कहा,
"इसकी तलाशी लो".
जैसा वृद्ध ने कहा नोट मिलाये गए लड़के के जेब से 1200रु बरामद हुए,
जो वृद्ध को वापस कर दिए गए
और लड़कों को अगले स्टेशन में
पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के साथ जाते समय लड़के ने वृद्ध की ओर घूर के देखा तो वृद्ध ने
सफेद दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए कहा -
"बेटा, ये बाल धूंप में सफेद नही हुए है!"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Varanasi
221007
Opening Hours
| Monday | 9am - 10pm |
| Tuesday | 9am - 10pm |
| Wednesday | 9am - 10pm |
| Thursday | 9am - 10pm |
| Friday | 9am - 10pm |
| Saturday | 9am - 10pm |