Devi Renu ji
15/04/2026
सहनशीलता का गुण आपको सत्कार के योग्य बना देता है। सम्मानपूर्ण जीवन के लिए इच्छा से अधिक तितिक्षा की आवश्यकता होती है। केवल चाहने मात्र से जीवन सम्मानीय नहीं बन जाता अपितु उसके लिए उचित दिशा में पर्याप्त प्रयास भी करना होता है।*
*हमारे शास्त्रों का कथन है , कि महान वो नहीं जिसके जीवन में सम्मान हो अपितु वो है, जिसके जीवन में सहनशीलता हो*
*सम्मान मिलना गलत भी नहीं मगर मन में सम्मान की चाह रखना अवश्य श्रेष्ठ पुरुषों के स्वभाव के विपरीत है। किसी के जीवन की श्रेष्ठता का मूल्यांकन इस बात से नहीं होता कि उसे कितना सम्मान मिल रहा है अपितु इस बात से होता है कि वह व्यक्ति कितने सम्मान से जी रहा है।*
*!!!...अपनी गलतियों से जो सीखता है वह सफलता की ओर जल्दी अग्रसर होता है...!!!*
*जय श्री राधे-जय श्री कृष्णा*
01/04/2026
जो लोग अपनी गलतियों को निकालने वालों का भी धन्यवाद करने का साहस रखते हैं और अपनी गलतियों से सबक लेकर उनमें सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत रहते हैं, उनका जीवन एक दिन दूसरे लोगों के लिए उदाहरण और समाज के लिए आदर्श भी बन जाता है।
हमारे अवगुण बताने वाले को हम शत्रु समझने लगते हैं लेकिन वास्तव में वही हमारा सच्चा मित्र है।
स्वयं की गलतियों को पहचानना इस दुनिया का सबसे कठिन कार्य है। इसलिए अपनी गलतियों का ध्यान दिलाने वाले के ऊपर क्रोधित होने की अपेक्षा उसका आभार करना सीखिए।
यदि वो ईर्ष्यावश भी आपके दोषों को दिखा रहा है तब भी आपका लाभ ही होने वाला है। स्वयं के दोषों को दूर करने की प्रतिबद्धता का साहस ही जीवन के उत्थान मूल है।
*जय श्री राधे-जय श्री कृष्णा*
20/03/2026
*शांति बनाये रखने के लिए सत्य को ही छोड़ देना, यह उचित नहीं है। आवश्यक नहीं कि जीवन में सत्य और शांति एक ही साथ प्राप्त हो।*
*भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण चाहते तो अपनी शांति के लिए कभी भी असत्य का विरोध न करते। हमारे महापुरुषों ने केवल और केवल इसलिए अशांति एवं कष्टों से भरे जीवन के दुर्गम मार्ग को स्वीकार किया ताकि सत्य का वरण और रक्षण किया जा सके।*
*यद्यपि जीवन का लक्ष्य शान्ति प्राप्ति ही है पर वो शांति, जिसकी प्राप्ति सत्य के द्वारा होती है। अतः सत्य के लिए शांति छोड़ी जा सकती है पर शांति के लिए सत्य कदापि नहीं।*
*गिरने से पराजय नहीं होती, गिर कर उठने से इनकार, पराजय है..!*
*जय श्री राधे-जय श्री कृष्णा*
*आपका दिन मंगलमय हो*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Vrindavan