GSSS Hathin

GSSS Hathin

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GSSS Hathin, College & University, Hathin.

17/05/2019

*हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं का नतीजा आज*

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 17 मई को दोपहर बाद तीन बजे जारी होगा।

21/07/2018

*प्रदेश में लगे उद्योगों में हरियाणा के 75 प्रतिशत युवाओं को मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिए सर्वे के आदेश*

चंडीगढ:प्रदेश में लगे उद्योगों में अब हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी नौकरी मिलेगी। सरकार जल्द ही उद्योगों में काम करने वालों का सर्वे कराएगी, जिसमें पता लगाया जाएगा कि इन उद्योगों में हरियाणा और दूसरे प्रदेशों के लोगों का रोजगार का रेशो क्या है। सरकार जल्द ही यह भी नियम बनाएगी कि उद्योगों में हरियाणों के लोगों को ज्यादा से ज्याद रोजगार मिले।

- केंद्र सरकार के रोजगार विनिमय अधिनियम-1959 के तहत सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने उपकर्मों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करानी होती है। सरकार का प्रयास है कि यह जानकारी ऑन लाइन दी जाए ताकि रिक्त पदों की जानकारी मिले और सक्षम युवाओं को इनमें रोजगार मिल सके।

- इसके लिए एक वेबसाइट भी सरकार बनाएगी। यह निर्णय बुधवार को मख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में सक्षम युवा योजना की समीक्षा बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व: रोजगार योजना के तहत युवाओं को फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग दी जाए ताकि एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री में युवा अपना रोजगार स्थापित कर सकें, जिससे प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलेगा।

सक्षम युवाओं को आउटसोर्सिंग पॉलिसी-2 में दी जाएगी प्राथमिकता

- प्रदेश में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए विभागों में स्वीकृत पदों पर आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग-2 के तहत सक्षम युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल सक्षम योजना के तहत 73 हजार 563 युवा रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें सरकार के इस फैसले का फायदा मिलेगा।
- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों में स्वीकृत खाली पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और चयन मापदंडों समेत सभी जानकारी सक्षम पोर्टल पर अपलोड करें ताकि सक्षम युवाओं को आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग-2 के तहत उन पदों पर रेगुलर भर्ती होने तक लगाया जा सके।
- इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से अन्य युवा भी आवेदन कर सकेंगे। पहले चरण में इस निर्णय को ग्रुप सी के पदों पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पारदर्शी तरीके से सभी को रोजगार मिले।
- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आउटसोर्सिंग एजेंसी या सोसाइटी बनाने की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए, जिससे आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग-1 के तहत रोजगार दिया जा सके। इससे बाहरी एजेंसियों का हस्तक्षेप खत्म हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्षम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हुए युवाओं की काउंसलिंग के लिए जिलेवार काउंसलर्स लगाने जाने चाहिए।

किसी भी सर्वे में 50 फीसदी सक्षम युवा लगेंगे

- कंप्यूटर से संबंधित नौकरियों के लिए सक्षम पोर्टल पर रजिस्टर्ड युवाओं की अब हारट्रोन द्वारा परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा हारट्रोन द्वारा ली जाने वाली अन्य परीक्षाओं में परीक्षार्थी को हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य किया जाए। विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे के कार्य के लिए कम से कम 50 प्रतिशत सक्षम युवाओं को लगाया जाएगा।

40 हजार युवाओं दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग

सक्षम युवा-स्किल ट्रेनिंग के तहत वर्ष 2018-19 में 40 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य सरकार ने रखा। जिनमें 36 जॉब रोल तथा सेक्टर स्किल काउंसिल के तहत पहली तिमाही में 4679 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। दूसरी तिमाही में 10,500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

- बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार विभाग के एसीएस टीसी गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ अभिलक्ष लिखी के अलावा हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति और हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के प्रबंध निदेशक राज नेहरू समेत अनेक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Want your university to be the top-listed University in Hathin?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Hathin
121103