Pramod Kumar Pandey
Educational. You can post the materials that can provide knowledge to those who like this page.
बहर-ए- हज्जज मुसम्मन सालिम
मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन
वज़्न: १२२२ १२२२ १२२२ १२२२
मिसरा-ए-उला: कलेजा काट मत ले जा मुहब्बत हार जाएगी
मिसरा-ए-सानी: अभी नैया चली है जल्द ही उस पार जाएगी
रदीफ: जाएगी
हर्फे़-क़्वाफी़ ( क़ाफिया): आर
तख्खलुस: हेरम्ब
शायर: प्रमोद पाण्डेय 'हेरम्ब' ✍🏻
मतला: कलेजा काट मत ले जा मुहब्बत हार जाएगी
शीर्षक: घायल प्रेमी
कलेजा काट मत ले जा मुहब्बत हार जाएगी
अभी नैया चली है जल्द ही उस पार जाएगी ।१
कभी भी प्रेम की किश्ती डुबाकर ख़ुश नहीं होना
चकोरी चाॅंद की चाहें भुलाकर मार जाएगी ।२
धरा प्यासी रहे बादल कभी भी सो नहीं सकता
मिटे जब प्यास पृथ्वी का समन्दर झार जाएगी ।३
जवानी जोश में आकर कभी प्यारे नहीं खोना
नयन से नीर निकले हुस्न तब बेकार जाएगी।४
नये जब यार आते हैैं पुराने छूट जाते हैं
तुझे प्यारी यहीं यारी कभी धिक्कार जाएगी ।५
तुझे पूजे सदा हेरम्ब मन मन्दिर रखे अन्दर
न पाएगी कभी मुझसा सभी संसार जाएगी ।६
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Powerhouse
Birgunj