StockMarket
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from StockMarket, Public Service, New York, Delhi, NY.
06/29/2026
StockMarket IPO: A new opportunity has opened up for investors who are interested in the SME segment.The IPO of Twinkle Papers Limited is now open for subscription starting today, June 29.This IPO will remain open until July 1.
The company is aiming to raise ₹28 crore through this public issue.
If you are thinking about investing in this IPO, it's important to know all the details like the price band, grey market premium, and other necessary information before placing your bid.
The IPO opened on June 29, 2026, and investors can apply until July 1, 2026.
The price band for the shares has been set between ₹64 and ₹69 per equity share.The company is planning to raise a total of ₹28 crore through this issue and is offering fresh shares.
For this IPO, the lot size is quite large.
Investors need to apply for at least one lot, which consists of 2000 shares.The allotment of shares to successful applicants is expected on July 2, 2026, and the shares are likely to be listed on the BSE SME exchange on July 6, 2026.Alankrit Assignments Limited has been appointed as the registrar, and Novus Capital Advisors has been named as the lead manager for this issue.
In the grey market, there is some activity around Twinkle Papers shares.
Today, the shares are trading at a premium of ₹9.If this trend continues, the listing price could see a significant increase based on the upper price band.
05/27/2026
StockMarket Hexagon Nutrition IPO: अगर आप भी आईपीओ मार्केट में पैसे लगाने का मौका ढूंढ रहे हैं तो अपना फंड तैयार रखिए। प्राइमरी मार्केट में एक महीने के सन्नाटे के बाद मेनबोर्ड सेगमेंट एक बार फिर गुलजार होने जा रहा है। मुंबई की रिसर्च ओरिएंटेड न्यूट्रिशन कंपनी 'हेक्सागन न्यूट्रिशन का आईपीओ अगले हफ्ते निवेश के लिए खुलने जा रहा है।
निवेश का मन बनाने से पहले इस न्यूट्रिशन कंपनी के बिजनेस वित्तीय सेहत और आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखों को जान लीजिए।
हेक्सागन न्यूट्रिशन आईपीओ की ये है जरूरी तारीखें आईपीओ कब खुलेगाः हेक्सागन न्यूट्रिशन का आईपीओ आम जनता के सब्सक्रिप्शन के लिए 5 जून से 9 जून तक खुला रहेगा।
एंकर बुक डिटेल्सः बड़े यानी एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 4 जून को ही खुल जाएगा।
अलॉटमेंट और लिस्टिंग: कंपनी 10 जून तक शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर देगी, जबकि शेयर बाजार पर इसकी लिस्टिंग 12 जून को होगी।
प्राइस बैंड और इश्यू का साइज प्राइस बैंड: कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹42 से 45 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। पूरा इश्यू OFS है: यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है
जिसके तहत प्रमोटर्स 3.08 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहे हैं, इसमें कोई भी फ्रेश इश्यू शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि अ से मिलने वाली पूरी रकम सीधे प्रमोटर्स के पास जाएगी, कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा।
वैल्यूएशनः प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर यह आईपीओ 138.86 करोड़ जुटाएगा और इसके आधार पर कंपनी की कुल वैल्यू 553.1 करोड़ आंकी गई है।
SEBI की मंजूरी: कंपनी ने सितंबर 2025 में सेबी के पास दोबारा ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे जिसे फरवरी 2026 में मंजूरी मिली थी। इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर क्युमुलेटिव कैपिटल और कैटेलिस्ट कैपिटल पार्टनर्स हैं।
क्या करती है कंपनी और उसका बिजनेस मॉडल हेक्सागन न्यूट्रिशन मुख्य रूप से न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है। भारत में इसके तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नासिक, चेन्नई और तूतुकुड़ी में हैं, जबकि एक इंटरनेशनल प्लांट उज्बेकिस्तान में स्थित है। कंपनी का बिजनेस मुख्य रूप से तीन सेगमेंट में बंटा है। माइक्रोन्यूट्रीएंट प्रीमिक्स, ब्रांडेड वेलनेस और क्लिनिकल न्यूट्रिशन और रेडी-टू-यूज फूड्स और माइक्रोन्यूट्रीएंट पाउड। कंपनी भारत की सबसे बड़ी प्रीमिक्स कंपनियों में से एक है, जो दिग्गज घरेलू और बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी कंपनियों को कस्टमाइज्ड विटामिन और मिनरल प्रीमिक्स सप्लाई करती है।
कैसी है वित्तीय सेहत वैसे किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू का ट्रैक रिकॉर्ड देखना जरूरी है। हेक्सागन न्यूट्रिशन का वित्तीय पक्ष काफी काफी मजबूत नजर आ रहा है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2025 को समाप्त हुई 9 महीने की अवधि के दौरान कंपनी ने 267.5 करोड़ के रेवेन्यू पर 27 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है।
05/25/2026
StockMarket Suzlon Energy Q4 Results: रिन्यूएबल और विंड एनर्जी कंपनी Suzlon Energy ने 25 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। सुजलॉन का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.7% घटकर 1,114 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 1,181 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
हालांकि मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी के कारोबार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से होने वाली कमाई 44.9% बढ़कर 5,468 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,774 करोड़ रुपये थी।
ऑपरेशनल परफॉर्मेंस भी मजबूत रहा सुजलॉन की EBITDA, यानी परिचालन स्तर पर कमाई, 39.1% बढ़कर 964 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 693 करोड़ रुपये थी। हालांकि EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यह घटकर 17.6% रह गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 18.4% था।
विंड टरबाइन डिलीवरी में तेजी तिमाही के दौरान Suzlon ने विंड टरबाइन डिलीवरी में भी मजबूत प्रदर्शन किया। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध डिलीवरी 830 मेगावाट रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह 573 मेगावाट थी। पिछली तिमाही में कंपनी ने 617 मेगावाट की डिलीवरी की थी। यानी कंपनी लगातार ज्यादा परियोजनाएं पूरी कर रही है और बाजार की मांग को पूरा करने की क्षमता बढ़ा रही है।
टैक्स पहले का मुनाफा भी बढ़ा सुजलॉन का टैक्स से पहले का मुनाफा बढ़कर 833 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 551 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी को तिमाही के दौरान 70 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ भी मिला जिससे उसके कुल वित्तीय प्रदर्शन को सहारा मिला।
पूरे वित्त वर्ष में रिकॉर्ड कारोबार पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो Suzlon का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। कंपनी का राजस्व बढ़कर 16,679 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 10,851 करोड़ रुपये था।
इसी तरह कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,163 करोड़ रुपये हो गया। वहीं EBITDA भी 1,857 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,022 करोड़ रुपये पहुंच गया।
सालभर में 2,456 मेगावाट की डिलीवरी वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने कुल 2,456 मेगावाट की विंड टरबाइन डिलीवरी की। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1,1 मेगावाट था। यह बढ़ोतरी बताती है कि कंपनी की परियोजनाजा की रफ्तार और बाजार में मांग दोनों मजबूत बनी हुई हैं।
5.9 गीगावाट की ऑर्डर बुक सुजलॉन के सीईओ अजय कपूर ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में Suzlon ने भारत में अब तक की सबसे ज्यादा सालाना डिलीवरी करते हुए करीब 2.5 गीगावाट का स्तर हासिल किया है। उनके मुताबिक यह कंपनी की मजबूत निष्पादन क्षमता को दिखाता है।
उन्होंने बताया कि कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 5.9 गीगावाट तक पहुंच चुकी है। इसमें लगभग 66% हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और वाणिज्यिक एवं औद्योगिक ग्राहकों की है। अजय कपूर का कहना है कि विंड एनर्जी क्षेत्र में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है और कंपनी को आने वाले समय में भी अच्छे कारोबारी अवसर दिखाई दे रहे हैं।
Suzlon Energy के शेयर सोमवार को नतीजों के बाद दबाव में नजर आए और हरे से लाल निशान में आ गए। सुजलॉन का शेयर 0.5% की गिरावट के साथ 53.5 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी का शेयर करीब 17% गिरा है। इसी अवधि में निफ्टी 50 में 3.8% की गिरावट दर्ज की गई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
New York
Delhi, NY
10001