CRLD - Chhatra Rashtriya LOK DAL - JNU
Student organization having Ideas of Social justice, democracy, secularism.
02/26/2023
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा में एक छात्र जो सत्र 2022-26 के अंतर्गत बीकॉम में दाखिला लेता है। विश्वविद्यालय अपनी तानाशाही दिखाते हुए बिना उसकी सहमति के उसके पाठ्यक्रम बीकॉम को बीबीए में समायोजित कर देता है। इसके बाद से वो मानसिक और संस्थानिक प्रताड़ना का शिकार हुआ है। इस सम्बंध में जब वो कुलसचिव महोदय से मिलता है तब कुलसचिव महोदय उससे कहते हैं कि यह निर्णय ऊपर से लिया गया है अतः आप वहीं जाएं। जब वह कुलपति से मिलता है तो वह कहते है की एक के बच्चे के लिए हम 4 लाख हर महीने हम नहीं खर्च कर सकते और दबाव बनाया कि आप बीबीए को पढ़ सकते हैं तो पढ़िए अन्यथा आप अपनी फीस वापस लेकर अपना प्रवेश निरस्त करवा सकते हैं। जिस वज़ह से वो छात्र विवश होकर धरने पर बैठा है।
जानकारी के लिए बता दें कि कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिनमें एक-दो बच्चे या उससे भी कम विद्यार्थी हैं यानी कोई नहीं है। फिर भी उस पाठ्यक्रम को चलाया जा रहा है।
क्या विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी बच्चे को उसके भविष्य को चौपट करने के मंशा से उसे किसी भी पाठ्यक्रम में स्थानांतरित कर देगा ?
क्या विश्वविद्यालय का कुलपति अपने परिवार के सदस्यों पर सरकार का लाखों रुपया खर्च कर सकता है लेकिन एक छात्र के ऊपर नहीं खर्च कर सकता?
क्या किसी छात्र के सपने की कोई वैल्यू नहीं है? क्या कोई छात्र कुलपति के अनुसार अपने सपने तय करने होंगे?
क्या ऐसा किसी विश्वविद्यालय में होता है कि एडमिशन जो A विषय में और परीक्षा दे B विषय में?
ऐसा निर्लज्ज, बेहया, अनपढ़, ठेकेदार कुलपति किसी अन्य विश्वविद्यालय में होगा? सभी छात्र/छात्राओं को बाहर निकलकर इसका पूर्णतः विरोध करना चाहिये।
2. एक लड़की जो दाखिला लेती है समाजशास्त्र में। उसने अपने द्वारा चयनित समाजशास्त्र पाठ्यक्रम को राजनीति शास्त्र में स्थानांतरण के लिए आवेदन दे कर राजनीति शास्त्र में कक्षाएं करना शुरू कर दी और उसके बाद राजनीति शास्त्र में वो निरंतर कक्षाएं करती हैं और सभी सत्रांत व संगोष्ठी पत्र जमा करती है। परीक्षा के कुछ दिन पूर्व जब वो पहचान प्रमाण पत्र बनवाने जाती है तो उसे वहां सूचना मिलती है कि उसके समाजशास्त्र का पाठ्यक्रम अभी तक राजनीति शास्त्र में स्थानांतरित नहीं हुआ है। उसके बाद से वो लगातार कुलपति व कुलसचिव कार्यालय का लगातार चक्कर काट रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
23 फरवरी 2023 को लगभग 3:00 बजे के बाद से छात्र अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठे हैं। पूरे रात धरना चला है अभी भी छात्र डटे हुए हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पुलिस घुसती है और छात्रों को डराती है, जब छात्र वीडियो बनाने लगते हैं तो वे बिना किसी संवाद के निकल जाते हैं।
छात्रों का कहना है कि यदि छात्रों पर अंतरिक व बाह्य प्रशासन के द्वारा कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो उसका पूर्णतः जिम्मेदार विश्वविद्यालय का कुलपति होगा।
दीनबंधु छोटूराम स्मृति दिवस विशेष -
दीनबंधु सर छोटूराम जी के स्मृति दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्र पत्रकार एवं शोधार्थी महेश चौधरी जी द्वारा सर छोटूराम पर प्रस्तुत विचार एवं दीनबंधु के किये गए कार्य...इस बेहतरीन व्यक्तव्य को सुनकर सर छोटूराम को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए
#दीनबंधु #छोटूराम #किसानी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Jawaharlal Nehru University
New Delhi, IL